फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fight over Land Issue

रंजिशन दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, पाटल, सरिया, आठ घायल, हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fight over Land Issue
बाजपुर सीएचसी में गांव सिसई टांडा अमीचंद मामले में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। हत्याकांड को लेकर चल रही रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे, पाटल औैर सरिये चले। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। घटना को लेकर गांव में अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस को देखते ही लोग खिसक गए। घायलों को हल्द्वानी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीरें दी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक साल पहले गांव सिसई टांडा अमीचंद निवासी जसपाल सिंह की हत्या हो गई थी। मृतक के परिजनों की तरफ से नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें गांव सिसई टांडा अमीचंद निवासी प्रेम सिंह सहित अन्य लोग वर्तमान में जमानत पर है। शनिवार को दोपहर सूरज और जीत सिंह का आमना सामना हो गया। सूचना पर दोनों पक्षों के समर्थक लाठी-डंडे आदि लेकर आ धमके। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली गलौच, लाठी डंडे, पाटल सरिया चल गए। हमले में सूरज, होती सिंह, सीमा देवी जबकि दूसरे पक्ष से सुमित कुमार, चमन सिंह, परमेश्वरी, कस्तूरी देवी, अनिकेत घायल हो गए। गांव वासी घायलों को सीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश बल्लभ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इधर, गांव सिसई टांडा अमीचंद निवासी सूरज ने पुलिस को तहरीर देकर पांच लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष के जीत सिंह ने 12 लोगों पर जानलेवा हमले करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इधर, कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed