फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fight between two BJP Workers

विवाद में भाजपा नेता पर तलवार से हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
fight between two BJP Workers
fight between two BJP Workers - फोटो : KHATIMA
खटीमा। भाजपा झनकट मंडल के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान महामंत्री में हुई बहस खूनी संघर्ष में बदल गई। तलवार से हमले में पूर्व मंडल अध्यक्ष धन सिंह सामंत घायल हो गए। नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा की मौजूदगी में संघर्ष से अफरातफरी मच गई। घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज किया गया। इस विवाद के पीछे राशन कोटे की दुकान को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं का विवाद बताया जा रहा है। इधर, कोतवाली पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपी चंदेली निवासी रोशन सिंह और जग्गी सिंह पर धारा 323, 325, 504 तथा 506 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर में भूड़ महोलिया निवासी भाजपा झनकट मंडल के पूर्व अध्यक्ष धन सिंह सामंत ने आरोप लगाया है कि चंदेली निवासी भाजपा मंडल महामंत्री रोशन सिंह उनसे राजनैतिक रंजिश रखता है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे टेड़ाघाट में सीमा जागरण मंच के प्रदेश मंत्री गणेश जोशी के प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में नानकमत्ता विधायक सहित 20 प्रमुख लोग उपस्थिति थे। इस बीच आरोपी ने अचानक तलवार से सिर पर वार किया। किसी तरह उन्होंने कुर्सी लगाकर बचाव का प्रयास किया। हमले में सामंत के हाथ का एक अंगूठा और अंगुली में चोट आई है। किसी तरह लोगों ने उन्हें बचाया। सामंत ने खुद की सुरक्षा और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। इधर, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सैनिक धन सिंह सामंत पर हुए जानलेवा हमले की पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed