फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fifty workers removed from the factory

पचास श्रमिकों को फैक्ट्री से निकाला

Sun, 24 Sep 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 24 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fifty workers removed from the factory
रुद्रपुर में फैक्ट्री गेट में धरना प्रदर्शन करते प्रबंधक और श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला

किच्छा बाइपास स्थित लाइनर्स इंडिया लिमिटेड कंपनी के मैनेजर सहित श्रमिकों को बाहर निकालने पर बखेड़ा हो गया। आक्रोशित श्रमिकों ने फैक्ट्री के मालिकों के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से पलायन करने का आरोप लगाते हुए धरना दिया। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।  

विज्ञापन


शनिवार सुबह फैक्ट्री में काम पर पहुंचे प्रोडक्शन मैनेजर, सहायक मैनेजर और श्रमिकों ने जब फैक्ट्री के गेट पर बंदी की सूचना का नोटिस देखा तो उनके होश उड़ गए। नोटिस के बारे में पूछने पर सुरक्षाकर्मी ने उन्हें फैक्ट्री को बंद करने की तैयारी की सूचना दी। इस पर प्रबंधक और श्रमिकों का गुस्सा भड़क गया। 
विज्ञापन


उन्होंने फैक्ट्री के मालिकों के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे श्रमिकों ने कहा कि फैक्ट्री को गैरकानूनी तरीके से बंद किया जा रहा है। मालिकों ने पहले से उन्हें इसकी सूचना नहीं दी है। फैक्ट्री बंद करने के साथ ही मशीनों को शिफ्ट करने की भी योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मालिकों ने उनके परिवार को भूखे मरने के लिए छोड़ दिया है। वहां रमेश सनवाल, उमेश चंद्रा, नंद किशोर, अनिल जोशी, विनोद कुमार, सुंदर प्रकाश, नितिन मिश्रा, जोरावर सिंह, मनमीत सिंह, ममता विश्वास, सुषमा सरकार, उषा मंडल, विशाखा विश्वास, ललिता आदि रहे। इधर फैक्ट्री मालिकों से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर संपर्क नहीं हो सका।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed