{"_id":"6054f9798ebc3e76a253e146","slug":"fencing-final-between-goa-and-chhatisgarh-rudrapur-news-hld41882465","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के जेटली सिंह और केरल की राधिका को स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा के जेटली सिंह और केरल की राधिका को स्वर्ण पदक
विज्ञापन
रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल में खिलाड़ियों और ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ टोक्यो क्वालीफायर
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। तीन दिवसीय 31वीं सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। एपी एकल के पुरुष वर्ग का फाइनल गोवा के जेटली सिंह और छत्तीसगढ़ के शिवा मगेश के बीच खेला गया। इसमें जेटली सिंह ने जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता। महिला एकल वर्ग की फॉयल स्पर्धा में केरल की राधिका ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।
देर शाम आईओए के सचिव राजीव मेहता, कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष दाऊद खान, सुरेश गंगवार, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंजिया के सचिव बशीर अहमद और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सीए भवानी देवी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। भवानी देवी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पहले दिन एपी पुरुष एकल स्पर्धा, फॉयल महिला एकल स्पर्धा, फॉयल पुरुष एकल स्पर्धा, सेवरे पुरुष एकल स्पर्धा सहित चार वर्गों में प्रतियोगिताएं हुई।
फेंसिंग चैंपियनशिप में एपी सीनियर पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सर्विसेज के पंकज कुमार और गोवा के जेटली के बीच खेला गया। इसमें जेटली ने फाइनल में जगह बनाई। इसी वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल छत्तीसगढ़ के शिवा मगेश और आरएस शेरजिन के बीच खेला गया, जिसमें शिवा मगेश ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल जेटली और शिवा मगेश के बीच खेला गया। इसमें जेटली को स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
महिला वर्ग की फॉयल एकल में केरल की अवाती राधिका को स्वर्ण पदक, मणिपुर की खुशबू रानी को रजत पदक, अनीता चालू को कांस्य पदक व थुइवी देवी ने रोमांचक मुकाबले में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
वहां लाइफ प्रेसिडेंट बॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तराखंड निर्वाण मुखर्जी, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव बीरेश यादव, जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव पंकज उपाध्याय, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव मनीष पांडे, बीसी छिमवाल, हरीश सेतिया आदि थे।
उपकरण खरीदने के लिए मंदीप ने मोबाइल शॉप में किया काम
रुद्रपुर। पंजाब के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंदीप सिंह ने कहा कि पिता सरदार बन सिंह श्रमिक हैं। तलवारबाजी खेल के उपकरण खरीदने के लिए उन्होंने कभी भी पिता से रुपये की मांग नहीं की। उन्होंने कई वर्षों तक मोबाइल की दुकान में काम करके तलवारबाजी के उपकरण खरीदे।
बताया कि थाईलैंड में वर्ष 2017 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत की लेकिन पदक हासिल नहीं कर पाए। बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 12 कांस्य पदक अर्जित किए हैं। (संवाद)
सोहनी का अंतरराष्ट्रीय खेल में पदक अर्जित करने का सपना
रुद्रपुर। हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय खिलाड़ी सोहनी राणा ने कहा कि वह दूसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं। उसने अभी तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित किया है। बताया कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता में पदक अर्जित करने का सपना है। (संवाद)
किसान का बेटा विरेंद्र सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पाया स्वर्ण
रुद्रपुर। हंगरी में हुई सबरी वर्ल्ड कप में प्रतिभाग करने वाले पंजाब के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता किसान हैं। तलवारबाजी खेल में आने के लिए उन्हें कई लोगों ने मदद की। बताया कि उन्होंने साउथ एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है। वहीं, एशियन गेम्स में कांस्य और सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। (संवाद)
बॉडी बिल्डिंग में पदक जीतने के बाद तलवारबाजी में दिखाया दम
रुद्रपुर। यूपी के रहने वाले मोहित यादव राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आर्मी की टीम से खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में उत्तराखंड में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था। उसके बाद उन्हें तलवारबाजी में हुनर दिखाने का विचार किया। अब तक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वह 10 पदक अर्जित कर चुके हैं। (संवाद)
फल बेचने वाले के बेटे ने तलवारबाजी में हासिल किया मुकाम
रुद्रपुर। अमृतसर के प्रिंस पाल भी आर्मी की टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर पांचवीं रैंक पाई थी। बताया कि पिता फल बेचते हैं। मेहनत के बल पर आर्मी में भर्ती हुए। बड़े भाई भी फेंसर हैं, उन्हीं से प्रेरित होकर इस खेल में आए। बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक और कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। (संवाद)

रुद्रपुर के डीपीएस में राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में दीप प्रज्जवलित करते मुख्य अतिथि।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में आयोजित राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भिड़ते पश्चिम बंगाल और आर्मी के खिलाड?- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भिड़ते दिल्ली और एसएस?- फोटो : RUDRAPUR