{"_id":"6a246981b5feac746208543a","slug":"female-employee-dies-in-sidcul-after-dupatta-gets-caught-in-machine-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-142561-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दुपट्टा मशीन में फंसा, सिडकुल में महिला कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दुपट्टा मशीन में फंसा, सिडकुल में महिला कर्मचारी की मौत
Sun, 07 Jun 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में मशीन की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुपट्टा मशीन में फंसने से युवती के साथ यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं कंपनी प्रबंधक युवती की मौत के संबंध में जानकारी देने से मुकर गया।
पुलिस के अनुसार, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी नीरजा (25) एक निजी ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करती थी। बीते शुक्रवार को वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंची। शाम के समय काम समाप्त होने के बाद वह कंपनी परिसर से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान वह सामान्य मार्ग के बजाय एक संकरे रास्ते से गुजरने लगी जहां एक मोटर संचालित मशीन लगी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती का दुपट्टा अचानक मशीन में फंस गया।
देखते ही देखते वह संतुलन खो बैठी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल प्रबंधन को सूचना दी और उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए और उनमें कोहराम मच गया। आरोप है कि जब लोगों ने कंपनी प्रबंधक से घटना के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। सीओ डीआर वर्मा ने बताया क शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसा मशीन में दुपट्टा फंसने के कारण होना बताया जा रहा है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच जारी है।