फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FEED will make 1.20 lakh rural entrepreneurs lakhpatis in one year

Udham Singh Nagar News: एक वर्ष में 1.20 लाख ग्रामीण उद्यमियों को लखपति बनाएगा फीड

Wed, 24 Dec 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 24 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
FEED will make 1.20 lakh rural entrepreneurs lakhpatis in one year
काशीपुर। अब आईआईएम के प्रोफेशनल्स ग्रामीणों के व्यवसाय को संवारेंगे। उन्हें मेंटरशिप, ट्रेनिंग, तकनीकी और वित्तीय मार्गदर्शन देंगे। ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (फीड) के साथ एक एमओयू साइन किया है।
विज्ञापन

इसके तहत वर्ष 2025-26 में 1.20 लाख ग्रामीण उद्यमियों को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आईआईएम काशीपुर के फीड इनक्यूबेशन सेंटर उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू किया है। इसके तहत प्रदेश के ग्रामीण उद्यमियों को आईआईएम के प्रोफेशनल्स का साथ मिलेगा।
विज्ञापन

वे ग्रामीणों के व्यवसाय को बड़े स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं। इस प्रोग्राम का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमियों के उत्पादों की बाजार पहुंच में सुधार, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर और सफल ग्रामीण उद्यम मॉडल विकसित करना है। वर्तमान में उत्तराखंड में 68,000 से अधिक स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जो 7,800 से अधिक ग्राम संगठन और 569 क्लस्टर-स्तरीय संघ के माध्यम से संगठित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य ने 1.63 लाख ग्रामीण महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ (वार्षिक एक लाख से अधिक आय वाली महिला) के रूप में स्थापित किया है। इसी के तहत अब वर्ष 2025-26 के लिए 1.20 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को इस श्रेणी में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस लक्ष्य के तहत फीड इनक्यूबेशन कार्यक्रम ग्रामीण उद्यमियों को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं व पुरुषों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed