फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fear of litigation husband came on the back foot

मुकदमे के डर से पति बैकफुट पर आया

Wed, 01 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला से शादीशुदा होने की बात छिपाकर बच्ची को बेचने का आरोपी पति मुकदमा दर्ज होने के डर से बैकफुट पर आ गया है। उसने महिला से संपर्क कर समझौता करने की पेशकश की है। इतना ही नहीं उसने मुरादाबाद में बेची गई बच्ची को वापस लाने का भी दावा किया है। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने बृहस्पतिवार को काशीपुर आकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।


 दरअसल पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैण ब्लाक निवासी एक तलाकशुदा महिला को धूमाकोट निवासी एक बस परिचालक ने प्रेम जाल में फंसा दिया था। उसने खुद शादीशुदा होने की बात छिपाकर उससे मंदिर में शादी कर ली थी। एक साल बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया तो पति ने उसे 30 हजार रुपये में किसी को बेच दिया था। अब दूसरी बच्ची को बेचने के लिए पति उस पर दवाब बना रहा था। मामला संज्ञान में आने पर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी पीड़िता को साथ लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए मंगलवार को काशीपुर आई थी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय टरका दिया था।
विज्ञापन



आयोग उपाध्यक्ष लोहनी ने बताया कि मुकदमे के डर की वजह से पति ने महिला को बेची गई बच्ची वापस लौटाने की पेशकश की है। उसने बच्ची को मुरादाबाद में किसी को 30 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकारी है। पति अगर बच्ची लौटाता भी है तो भी उसके खिलाफ बृहस्पतिवार को काशीपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed