{"_id":"988177c8dd9695b280e49ba6dff6b307","slug":"father-son-arrested-for-raghavendra-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राघवेंद्र हत्या के आरोप में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राघवेंद्र हत्या के आरोप में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने छह दिन पहले भाजपा नेता नरेंद्र मानस के पुत्र राघवेंद्र प्रताप की हत्या कर शव रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में फेंकने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय और सीओ जीसी टम्टा ने कोतवाली में बुलाई गई पत्रकार वार्ता में बताया कि 23 नवंबर को स्टेडियम के सामने रेलवे लाइन किनारे एक शव पड़ा मिला। जिसकी पहचान राघवेंद्र (25) पुत्र नरेन्द्र मानस के रुप में मृतक के बड़े भाई मानवेंद्र सिंह ने की।
विज्ञापन
बाद में मृतक के पिता नरेंद्र मानस ने गुरविंदर सिंह कोहली और उसके बेटे पवनजोत कोहली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कराई। नरेंद्र मानस ने दोनों पर 22 नवंबर की रात राघवेंद्र सिंह के साथ गंभीर मारपीट कर अनन्या होटल के पास रेलवे क्रासिंग के पास से अपहरण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सीओ टम्टा ने बताया कि विवेचना अधिकारी ने इस संबंध में दर्जनों लोगों के बयान दर्ज किए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे गए। इसमें मारपीट होती दिख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु का कारण गंभीर चोटें लगना पाया गया। जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि विवेचना जारी है।