{"_id":"570169894f1c1b762ac810eb","slug":"father-raped-his-daughter-for-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को धमकाकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को धमकाकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा पिता
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने की घटना प्रकाश में आई है। एक पिता अपनी नाबालिग बेटी को डरा धमकाकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
शहर में किराए पर रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह और उसका पति सिडकुल की फैक्ट्रियों में काम करते हैं। बीते शनिवार की शाम ढाई बजे उसके कमरे से नाबालिग बेटी के रोने चिल्लाने की आवाज आई। जिसे सुनकर मकान मालकिन कमरे में पहुंची तो देखा कि पति उसकी बेटी के साथ जबर्दस्ती कर रहा था।
विज्ञापन
मालकिन को देखकर वह भाग गया। मालकिन ने घटना की सूचना पार्षद मोनू निषाद को दी। वह फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौटी तो पुत्री ने बताया कि दो साल से पिता डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है। किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
उसने पति के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी फिलहाल फरार है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।