फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fate of 74 candidates including municipal commissioner

पालिका अध्यक्ष समेत 74 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिओं में बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fate of 74 candidates including municipal commissioner
बाजपुर में बारिश से मतपेटी को बचाते मतदान कर्मी। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। नगर पालिका अध्यक्ष पद के सात और वार्ड सदस्यों के 67 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। बुधवार को मतगणना का परिणाम आने पर 74 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इधर मतदान के बाद अधिकतर प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। चेयरमैन की सीट पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमट गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा से राजकुमार, कांग्रेस से गुरजीत सिंह गित्ते, सपा से अरविंद यादव, बसपा से अशोक गौतम, भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महीपाल यादव, कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निसार अहमद, निर्दलीय प्रत्याशी अजीम अहमद शामिल हैं। इनके अलावा नगर क्षेत्र के 13 वार्डों पर 67 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सीट को लेकर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी, उत्तराखंड समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के चेयरमैन राजेश कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बाजपुर चेयरमैन सीट पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत लगाई, लेकिन कुर्सी किसकी झोली में जाएगी इसका फैसला 10 जुलाई को मतगणना के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed