फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers will get a better tomorrow, quality crops will flourish in the fields

Udham Singh Nagar News: किसानों को मिलेगा बेहतर कल, खेतों में लहलहाएगी गुणवत्तायुक्त फसल

Sun, 13 Jul 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get a better tomorrow, quality crops will flourish in the fields
पंतनगर में एमओयू के साथ विवि के कुलपति और आईएआरआई के निदेशक। विवि
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और आईसीएआर के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) नई दिल्ली के बीच शनिवार को एक महत्वपूर्ण समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच कृषि अनुसंधान, बीज उत्पादन, तकनीकी विकास, शैक्षणिक सहयोग और नवाचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन



कुलपति सभागार में कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान और आईएआरआई के निदेशक एवं कुलपति डाॅ. सीएच श्रीनिवास राव ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। कुलपति डाॅ. चौहान ने आईएआरआई की विभिन्न क्षेत्रों में शोध उपलब्धियों की प्रशंसा की। साथ ही 52 हजार करोड़ रुपये के बासमती चावल के निर्यात का जिक्र करते हुए इसको विशेष उपलब्धि बताया। आईएआरआई के निदेशक डॉ. राव ने पंतनगर विवि और आईएआरआई से संयुक्त रूप में प्रजातियों को विकसित करने की भी अनुशंसा की।
विज्ञापन

आईएआरआई के संयुक्त निदेशक शोध डाॅ. विश्वनाथ चुन्नुस्वामी ने कहा कि पंतनगर विवि के पास उपलब्ध बीज उत्पादन ढांचे से प्रजनक बीज उत्पादन में वृद्धि होगी और उनकी ओर से भी पूसा-पंत नाम से संयुक्त रूप से प्रजातियों का विकास किया जाएगा। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद निदेशक आईएआरआई और उनकी टीम ने विवि के नारमन ई. बोरलाग फसल अनुसंधान केंद्र का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दोनों संस्थानों के बीच शोध कार्य और बेहतर होगा : डॉ. चौहान



पंत विवि के कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि विवि और आईएआरआई के बीच समझौते से दोनों संस्थानों के बीच शोध कार्य और बेहतर होगा जिससे राष्ट्र के विकास में सहायता मिलेगी। आईएआरआई से विकसित विभिन्न प्रजातियों के गुणवत्तायुक्त बीज देश के किसानों के पास पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मक्के के गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन पर विशेष बल दिया जाएगा क्योंकि इसका बड़े स्तर पर इथेनाॅल उत्पादन में प्रयोग किया जा रहा है।

--
विकसित भारत की संकल्पना साकार करने के होंगे प्रयास : डाॅ. राव



आईएआरआई के निदेशक डाॅ. सीएच श्रीनिवास राव ने बीज की महत्ता और गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन पर प्रकाश डालते हुए आईएआरआई की ओर से खाद्यान्न, दलहनी एवं तिलहनी फसलों की विकसित प्रजाति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हमें सदैव आत्मनिर्भर रहना होगा। हमें ऐसी क्षमताएं जिनको अब तक नहीं प्राप्त कर सके हैं, उसे प्राप्त करने के प्रयास करने होंगे। उन्होंने पंतनगर विवि और आईएआरआई से संयुक्त रूप में प्रजातियों को विकसित करने की भी अनुशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed