फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers sitting on strike due to non-payment of paddy

Udham Singh Nagar News: धान का भुगतान न होने पर धरने पर बैठे किसान

Thu, 07 Dec 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on strike due to non-payment of paddy
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विधायक भुवन कापड़ी व किसान नेता प्रकाश तिवारी।
खटीमा। चालू खरीफ विपणन सत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान का भुगतान न होने से आक्रोशित किसान बुधवार को खटीमा तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने धान के शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


किसान नेता प्रकाश तिवारी ने कहा कि जिले में प्रादेशिक कोआपरेटिव यूनियन सोसायटी की ओर से अक्तूबर 2023 से नवंबर 2023 तक किसानों से करीब दो लाख क्विंटल धान की खरीदा गया जिसका मूल्य करीब 43 करोड़ रुपये हैं। लेकिन क्रय एजेंसी की ओर से अभी तक किसानों को धान का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

किसानों के पास आगे की फसलों की बुआई के लिए पैसा नहीं है। इधर, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने भी तहसील में पहुंचकर किसानों के धान के मूल्य का शीघ्र की मांग की। विधायक कापड़ी व किसान नेता तिवारी ने एसडीएम रवींद्र बिष्ट को ज्ञापन सौंपते हुए धान का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर रमेश राणा, किरन सिंह, दिनेश सिंह, देवेंद्र चंद, रमाकांत सिंह, किरन सिंह, दिनेश सिंह, नरेश सिंह, गुलाब सिहं आदि थे।

---

तिवारी बोले-सदन में उठाई जाए किसानों की मांग
खटीमा। किसान नेता प्रकाश तिवारी ने धरने के दौरान कहा कि किसानों के धरने के दौरान कुछ राजनैतिक लोग भी बिना बुलाए पहुंच गए। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि राजनैतिक लोगाें का किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को सदन में उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed