{"_id":"5bc78943bdec2269945c9408","slug":"farmers-protested-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान न खरीदने पर बगवाड़ा मंडी में किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान न खरीदने पर बगवाड़ा मंडी में किसानों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर की बगवाड़ा मंडी समिति में हंगामा करते किसान।
- फोटो : amar ujala
धान न खरीदने पर बगवाड़ा मंडी में किसानों का हंगामा धान न खरीदने पर बुधवार को किसानों ने बगवाड़ा मंडी समिति में लगे सहकारिता विभाग के क्रय केंद्र पर हंगामा काटा। उन्होंने सरकार पर किसानों की घोर उपेक्षा का आरोप लगाया। जबकि केंद्र प्रभारियों का कहना था कि धान में नमी अधिक होने के साथ ही मिलों का आवंटन न होना धान खरीद में सबसे बड़ी बाधा उत्पन्न कर रहा है।
विज्ञापन
बगवाड़ा स्थित रुद्रपुर मंडी समिति में सहकारिता विभाग द्वारा लगाये गये फुलसुंगी और बगवाड़ा क्रय केंद्र पर बुधवार को क्षेत्र के किसान अपना धान बेचने पहुंचे। किसानों के धान में नमी अधिक थी। इस कारण क्रय केंद्र प्रभारियों ने धान खरीदने से इनकार कर दिया। इस पर किसान भड़क गये। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने नमी मापक यंत्रों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े किये। बगवाड़ा केंद्र प्रभारी रवि सागर ने किसानों को समझाते हुए कहा कि अभी तक कांटे पर 124 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। लेकिन मिलें आवंटित न होने से धान का भंडारण मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा गीला धान खरीदने पर कुछ समय बाद उसका वजन कम हो जाता है। ऐसे में क्रय केंद्र प्रभारी को इसकी भरपाई करनी पड़ती है। उन्होंने खाद्य विभाग से शीघ्र मिलें आवंटित करने की मांग की।
विज्ञापन