फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers Protest at Bazpur

जरूरत पड़ी तो 'लाल क्रांति' भी होगी : विर्क

Sun, 06 Aug 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protest at Bazpur
बाजपुर धरना स्थल पर समर्थन देते किन्नर।  संवाद
बाजपुर में भूमि बचाओ आंदोलन पांचवें दिन रहा जारी
विज्ञापन


बाजपुर। क्षेत्र के बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील परिसर में चल रहा भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन पूरी मजबूती के साथ संगठित होकर चलाया जाएगा। कहा कि आवश्यक हुआ तो किसान ''लाल क्रांति'' से भी पीछे नहीं हटेंगे।
शनिवार को धरना स्थल पर आयोजित सभा में तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि बाजपुर के किसानों की समस्या के लिए पूरे देशभर के किसान संगठन एकजुट हैं। बाजपुर के अलावा किच्छा और खटीमा के 15 गांव की सूची बनी है। इससे पहले रोजाना की तरह शनिवार सुबह किसान प्रतिज्ञा के बाद किसान सहित अन्य लोग सत्याग्रह धरने पर बैठे। धरना स्थल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बाजपुर, देवभूमि व्यापार मंडल, राइस मिलर्स एसोसिएशन, भारतीय किसान यूनियन चढ़ूंनी के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह महार, बाजपुर के किन्नरों सहित विभिन्न संगठनों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से किसानों मजदूरों व्यापारियों की समस्या का यथाशीघ्र समाधान करने की मांग की। किन्नर टीम की हैड मीनू ने आंदोलन कर रहे लोगों को आर्थिक सहयोग देकर पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

अध्यक्षता समाजसेवी निरंजन दास गोयल और संचालन सन्नी निज्जर ने किया। वहां भाकियूू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, रजनीत सोनू, विक्की रंधावा, नवतेज सिंह, साहब सिंह, हरभजन सिंह, विजेंद्र डोंगरा, मनदीप सिंह नरवाल, सतवंत सिंह बैंस, अमरजीत सिंह, कुलबीर सिंह, प्रताप सिंह संधू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया की टीम बनेगी
बाजपुर। भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस आंदोलन को दूर तक पहुंचाने के लिए युवाओं की सोशल मीडिया टीम तैयार की जाएगी। इसके माध्यम से बाजपुर के पीड़ित किसानों, मजदूर, व्यापारियों की बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी।

हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी दिया समर्थन
बाजपुर। भूमि बचाओ आंदोलन का संज्ञान लेते हुए हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। दीपेंद्र हुड्डा ने फोन पर समर्थन देते हुए कहा कि वह खुद जल्द ही बाजपुर पहुंचेंगे। किसान आंदोलन के शहीद नवरीत सिंह के पिता सर विक्रमजीत सिंह भी शनिवार को भूमि बचाओ आंदोलन सत्याग्रह स्थल पर पहुंचें। उन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान आंदोलन की अगवाई कर रहे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, संयोजक जगतार सिंह बाजवा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शहीद नवरीत सिंह के पिता को किसानी पटका पहना कर सम्मानित किया। संवाद


सरकार को अध्यादेश लाकर भूमि मामला हल करना चाहिएः आदेश
बाजपुर। भूमि बचाओ आंदोलन सत्याग्रह स्थल पर शनिवार को पहुंचे जसपुर विधायक आदेश चौहान मंच से संबोधन नहीं कर सके। भूमि बचाओ मुहिम ने विधायक सहित अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को मंच से संबोधन नहीं करने निर्णय लिया था। इसी के अनुरूप जसपुर विधायक संबोधन नहीं कर सके। जसपुर विधायक ने मंच से कुछ दूरी पर मीडिया से बातचीत में कहा कि बाजपुर के बीस गांवों की भूमि के मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। वह विधायक बाद में, पहले किसान हैं। कहा कि अगले महीने में विधानसभा सत्र शुरू होना है। सरकार को अध्यादेश लाकर भूमि मामले का समाधान करना चाहिए।

बाजपुर धरना स्थल पर समर्थन देते किन्नर।  संवाद

बाजपुर धरना स्थल पर समर्थन देते किन्नर।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed