फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers got angry on the notice to vacate class five land and protested

Udham Singh Nagar News: वर्ग पांच की भूमि खाली करने के नोटिस पर भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Apr 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry on the notice to vacate class five land and protested
गदरपुर। भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसानों ने प्रशासन की ओर से किसानों को वर्ग पांच की जमीनें खाली करने के लिए जारी नोटिस के विरोध में प्रदर्शन किया। बैठक में सात सदस्यीय भूमि बचाओ कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नई अनाज मंडी में प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की ओर से किसानों को वर्ग पांच की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए नोटिस को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि वर्ग पांच की जमीनों पर वर्षों से काबिज किसानों के लिए सरकार को मालिकाना हक देना चाहिए। भाकियू अराजनैतिक किसानों के साथ होने वाली अनदेखी और उत्पीड़न पर चुप नहीं रहेगी। बैठक में यूपी के प्रदेश सचिव अमनदीप सिंह ढिल्लो ने कहा किसानों को एकजुट होने की आवश्यकता है। किच्छा के संतोख़ सिंह ने कहा सरकार किसानों की समस्या का निदान करे। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कंबोज ने कहा सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन

बैठक में एक सात सदस्यीय भूमि बचाओ समिति का गठन किया गया, जो इस मुद्दे पर शासन प्रशासन से बात करेगी। जरूरत पड़ने पर आंदोलन की रणनीति तय करेगी। वहां पर अमनदीप बठला, सुखविंदर सिंह, बाबा जमना दास, मनोहर लाल, सुरजीत सिंह, सूरज अंबरसरिया, अविनाश भांबरी, सतनाम चंद कंबोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed