फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers' fair begins today, Governor to inaugurate at 2 pm

Udham Singh Nagar News: किसान मेला आज से, राज्यपाल करेंगे दो बजे उद्घाटन

Fri, 10 Oct 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers' fair begins today, Governor to inaugurate at 2 pm
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर परिसर के गांधी मैदान में आज से शुरु होने वाले चार दिनी किसान मेले का उद्घाटन दोपहर दो बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) करेंगे। इस दौरान कृषिमंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहेंगे। अतिथियों को उद्यान प्रदर्शनी सहित मेले में लगे विभिन्न महाविद्यालयों व संस्थानों के स्टाॅलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। इसके बाद गांधी हाॅल में आयोजित उद्घाटन समारोह में राज्यपाल व अतिथि किसानों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि मेले में 400 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। इस मेले में विवि से विकसित खरीफ की व मौसमी सब्जियों आदि के वैज्ञानिक पद्धति से लगाए गए परीक्षण, प्रक्षेत्र पर दिखाए जाएंगे। गेहूं, चना, मटर, जौ, मसूर, तोरिया, सरसों व सब्जियों की अधिक उपज देने वाली प्रजातियों के प्रमाणित व आधारीय बीज विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

यहां विभिन्न शोध केंद्रों की ओर से उत्पादित सब्जियों, फूलों, औषधीय व सगंध पौधों, फलों आदि के पौधों और बीजों की बिक्री भी की जाएगी। कृषि निवेश जैसे-खाद, उर्वरक, बीज, पशु आहार, पशु चिकित्सा, कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए रासायनिक व जैविक उत्पाद, नर्सरी उत्पाद आदि संबंधी फर्मों द्वारा भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए रात्रि विश्राम के लिए उपयुक्त व्यवस्था की गई है। बताया कि मेले में 65 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध, 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे व बीमार व्यक्ति सावधानीपूर्वक भाग लें।
स्मार्ट कृषि एवं डिजिटल क्रांति से समृद्ध किसान, है थीम
निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि ’स्मार्ट कृषि एवं डिजिटल क्रांति द्वारा समृद्ध किसान’ थीम पर आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों द्वारा नवाचार पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे और स्टार्टअप के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मेले में मशरूम की चाय विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।


वन वे रहेगा मेले का मार्ग
निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि भीड़ व जाम की स्थिति से निपटने के लिए मेले में आने वाले वाहनों के लिए मार्ग को वन-वे में परिवर्तित किया गया है। जो बड़ी मार्केट से इंटर कॉलेज के मार्ग से होते हुए वीआईपी गेट तक रहेगा। साथ ही पार्किंग के लिए कृषि, सामुदायिक विज्ञान, वेटरिनरी, सीबीएसएच व टेक्नोलाॅजी काॅलेज के बराबर वाले मार्गों को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed