फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers enraged by non-weighing of sugarcane in Nausar Kutra for a week, surrounded the center in-charge

Udham Singh Nagar News: एक सप्ताह से नौसर कुटरा में गन्ने की तौल न होने से भड़के किसान, सेंटर प्रभारी को घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers enraged by non-weighing of sugarcane in Nausar Kutra for a week, surrounded the center in-charge
खटीमा के नौसर कुटरा स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी एवं किसान। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। ग्राम सभा नौसर कुटरा स्थित गन्ना क्रय केंद्र में एक सप्ताह से गन्ने की तौल न होने से भड़के भाकियू सदस्यों और किसानों ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया और सेंटर प्रभारी का घेराव किया।
विज्ञापन

रविवार को नौसर कुटरा गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों की एक सप्ताह से गन्ने से भरी ट्रॉली सेंटर पर खड़े होने और गन्ने की तौल समय पर नहीं होने से भड़के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में गन्ना केंद्र पर प्रदर्शन किया और गन्ना सेंटर प्रभारी नरेंद्र सिंह भंडारी का घेराव किया। सेंटर प्रभारी भंडारी ने किसानों को बताया कि ट्रांसपोर्ट की कमी के चलते गन्ने की अधिक तौल नहीं हो पा रही है। प्रतिदिन लगभग 300 से 400 क्विंटल गन्ने की तौल ही हो पा रही है जबकि प्रतिदिन 700 से 800 क्विंटल गन्ने की तौल होनी चाहिए।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष सिंह ने सितारगंज फैक्टरी के जीएम और सीसीओ से फ ोन पर वार्ता की और केंद्रों की स्थिति बताई। समय से किसानों के गन्ने की खरीद न होने का कारण पूछा तो अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया न ही मौके पर पहुंचे। फ ोन पर ही समस्या का समाधान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गन्ना केंद्र पर किसानों की लगभग 35 से 40 ट्रॉलियां एक सप्ताह से खड़ी हैं। इससे गन्ना खराब होने लगा है और गन्ने का रंग लाल होने लगा है जिसको अब केंद्र पर रिजेक्ट किया जाना शुरू कर हो गया है। किसानों ने चेतावनी दी कि गन्ने की तौल शीघ्र शुरू नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह, अशोक कुमार, अयोध्या सिंह, हलीम अहमद, अनुराग सिंह, जय चंद्र, प्रमोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र शर्मा, बाधू राणा, विनय प्रकाश, सुभाष मौर्या, पवन कुमार, जॉन मसीह, सुरेंद्र मल, पीर मोहम्मद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed