{"_id":"690d03b94d03c9b96e093322","slug":"farmers-conference-in-pantnagar-today-cm-will-inaugurate-it-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-132554-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंतनगर में किसान सम्मेलन आज, सीएम करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंतनगर में किसान सम्मेलन आज, सीएम करेंगे उद्घाटन
Fri, 07 Nov 2025 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को पंतनगर के स्टीवेंसन स्टेडियम में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे करेंगे।
साथ ही कृषि मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, विधायक और बड़ी संख्या में किसान शिरकत करेंगेे। इसमें 25-30 हजार किसानों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में कृषि एवं संबंधित विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक उपकरणों, बीजों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों की ओर से विवि के पिछले 25 वर्षों की गतिविधियों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।
पंतनगर विवि से विकसित नई गुणवत्तायुक्त फसल प्रजातियों का भी प्रदर्शन समारोह में किया जाएगा। इसके अलावा विवि में एआई, ड्रोन तकनीक से प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर बढ़ता पंतनगर विवि की झलक भी दिखेगी।