फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Family shocked by death of only son, admitted to hospital

Udham Singh Nagar News: इकलौते बेटों की मौत से परिजन सदमे में, अस्पताल में भर्ती

Wed, 29 Nov 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 29 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Family shocked by death of only son, admitted to hospital
जगतपुर पट्टी गांव में दो युवकों की मौत के बाद गमगीन परिजन। संवाद
जसपुर। सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के सदमे में दोनों युवकों के परिजनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के परिजनों का चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जगतपुर पट्टी गांव निवासी जसमीत सिंह (20) के पिता तेजा सिंह, दादी मलकीत कौर और प्रिंस (19) की मां मंदीप कौर, दादा मलकीत सिंह दोनों की मौत के बाद सदमे में हैं। चारों बार बार बेहोश हो रहे हैं। चारों डॉक्टरों की निगरानी में है। दोनों अपने-अपने परिवारों में इकलौते पुत्र थे। परिवार में दोनों की एक-एक बहन हैं।
विज्ञापन

रविवार को दोनों युवक अपने रिश्तेदार युवक की शादी में जाने के लिए बाइक से कपड़ों पर प्रेस कराने के लिए जसपुर आए थे। लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक बिजली पोल से टकराई और दोनों युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के माता-पिता उन्हें जनवरी में पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने की तैयारी कर रहे थे। ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में दोनों का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया था। तभी से गांव में सन्नाटा पसरा है।

परिजनों को दिलासा देने वालों में विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर, ग्राम प्रधान कर्मजीत सिंह, गुरमेल सिंह, निरंजन सिंह, जसवंत सिंह, राजीव यादव, जगत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed