फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Family mourns over death of Kichha woman in Mahakumbh stampede

महाकुंभ भगदड़: भीड़ में छूटा था मां का हाथ, चार घंटे बाद मिला शव; राजू बोला- चारों ओर चीखपुकार मची थी

Fri, 31 Jan 2025 12:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, किच्छा
अमर उजाला नेटवर्क, किच्छा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 31 Jan 2025 12:34 PM IST
सार

महाकुंभ में हुई भगदड़ में मां को गंवाने वाले राजू उस घटना को याद कर सिहर उठते हैं। वे कहते हैं कि घटना वाली सुबह वे अपनी पत्नी पूजा और मां गुड्डी देवी के साथ महाकुंभ में थे। अचानक भीड़ का रेला आया और मां का हाथ उससे छूट गया। 

विज्ञापन
Family mourns over death of Kichha woman in Mahakumbh stampede
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ में मां को गंवाने वाले राजू उस घटना को याद कर सिहर उठते हैं। वे कहते हैं कि घटना वाली सुबह वे अपनी पत्नी पूजा और मां गुड्डी देवी के साथ महाकुंभ में थे। अचानक भीड़ का रेला आया और मां का हाथ उससे छूट गया। लोगों की भीड़ उसकी मां को कुचलती रही। जब मां बिछड़ गई तो पत्नी भी भीड़ में गिर गई। किसी तरह भीड़ में पति-पत्नी मां को खोजते रहे। भगदड़ के चार घंटे बाद जब मां मिली तो उसकी सांसें थम चुकी थी।

बृहस्पतिवार की सुबह आजाद नगर निवासी राजू की मां का सत्यपथ धाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजू ने बताया कि उनकी बस मंगलवार की दोपहर प्रयागराज में महाकुंभ की पार्किंग तक पहुंच गई थी। जहां पार्किंग बनाई गई थी वह संगम से 10 से 12 किलोमीटर दूर था। रात दस बजे सभी लोग पैदल संगम के लिए निकले और दो बजे संगम तक पहुंचे। भीड़ का आलम यह था जिधर नजर जाती सिर ही सिर दिखाई देता।

विज्ञापन

चारों ओर चीखपुकार मची थी
राजू के अनुसार मां व पत्नी के साथ तड़के करीब तीन बजे स्नान किया और पार्किंग की ओर निकल पड़े। इसी बीच लगातार भीड़ का दबाव बढ़ता जा रहा था। वे संगम तट से अभी 200 मीटर ही चले थे कि अचानक भीड़ का रेला आया और भगदड़ मच गई। इस बीच मां का हाथ उससे छूट गया। पलक झपकते ही भीड़ ने धक्का देकर उन्हे काफी दूर तक फेंक दिया। इस बीच कई बार पत्नी पूजा भी जमीन पर गिरी। उन्होंने मां को खोजना शुरू किया तो लगभग छह बजे मां मृत हालत में मिली। जिस जगह मां का शव मिला, वहां कई लोग गिरे थे। लोग अपनों को खोजने में लगे थे। चारों ओर चीखपुकार मची हुई थी। कागजी कार्रवाई के बाद उन्हे एम्बुलेंस व पुलिस टीम उपलब्ध करवाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में लगी भीड़
बृहस्पतिवार की दोपहर मृतका गुड्डी देवी का सत्य पथ धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले जब शव उनके आवास पर पहुंचा तो परिजनों की चीख पुकार मच गई। अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली,गुलशन सिंधी, सुरेश पपनेजा, श्रीकांत राठौर, ओम प्रकाश दूआ, कमलेश कुमार दूबे आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed