फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Family created ruckus after newborn died in hospital

Udham Singh Nagar News: अस्पताल में नवजात की मौत होने पर परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 01 Dec 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Family created ruckus after newborn died in hospital
काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में बृहस्पतिवार देर शाम एक नवजात बच्चे की मौत होने के बाद परिजनों और उनके रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर बच्चे की मौत होने के बाद भी भर्ती रखने का आरोप लगाया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार रामजीवनपुर ग्राम निवासी एक परिवार ने विगत 27 नवंबर को मुरादाबाद मार्ग स्थित एक अस्पताल में अपने नवजात बच्चे को तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार नवजात 27 नवंबर को ही बाजपुर क्षेत्र के एक अस्पताल में पैदा हुआ था लेकिन उसे सांस लेने में दिक्कत थी। चिकित्सकों के सुझाव पर उसे मुरादाबाद मार्ग स्थित एक अस्पताल में ले गए जहां उसका इलाज चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि भर्ती करने के बाद से उन्हें बच्चे को देखने तक नहीं दिया गया। बृहस्पतिवार को दिन में भी बच्चे को चढ़ाने के लिए खून की व्यवस्था करने को कहा गया और जब व्यवस्था कर ली गई तो देर शाम अस्पताल प्रबंधन ने कह दिया कि बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि बच्चे की मौत संभवत: पहले ही हो गई थी लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने यह बात उनसे छिपाई और बच्चे को जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती रखा गया। थोड़ी देर में ही परिजनों के साथ उनके रिश्तेदार भी पहुंच गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर कुंडा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाकर शांत किया
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के समझाने पर परिवार वाले बच्चे का शव लेकर चले गए। उनका कहना था कि शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे। कुंडा के थाना प्रभारी एमके फर्त्याल के अनुसार अभी तक उनके पास लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed