फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   False ceiling collapsed in the women ward of government hospital

Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल के महिला वार्ड में गिरी फॉल्स सीलिंग

Wed, 18 Sep 2024 04:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
False ceiling collapsed in the women ward of government hospital
काशीपुर में सरकारी अस्पताल के महिला वार्ड में लगी फाॅल्स सीलिंग। संवाद
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में मंगलवार को महिला वार्ड की फाॅल्स सीलिंग गिर गई। इस दौरान मरीज और तीमारदार बाल-बाल बच गए। विभागीय अधिकारी शीघ्र ही मरम्मत कराने की बात कह रहे हैं। तीन साल पहले नैनी पेपर मील की ओर से सीएसआर मद से एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय का जीर्णोद्धार कराया गया था।
विज्ञापन


इसमें महिला-पुरुष वार्ड, एनबीएसयू आदि की मरम्मत कर बेहतर बनाया गया था लेकिन महिला वार्ड में सीलन आने लगी है। इस वजह से दो स्थानों से अचानक फॉल्स सीलिंग गिर गई। कुछ दिन पूर्व इसके बराबर वाले वार्ड में फॉल्स सीलिंग गिर गई थी। इस दौरान बेड पर लेटे मरीज-तीमारदार बाल-बाल बच गए थे। इसकी मरम्मत करा दी गई लेकिन अभी गिरी सीलिंग की मरम्मत नहीं हो सकी है। मरीजों ने बताया कि छत से दीवार के सहारे वार्ड में सीलन आ रही है। देखरेख नहीं होने पर अन्य सीलिंग भी गिर सकती हैं।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. खेमपाल ने बताया कि अस्पताल को नैनी पेपर मिल ने गोद ले रखा है। प्रबंधक के संज्ञान में डाला जाएगा। इसके बाद कंपनी की ओर से मरम्मत करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed