फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fake weights of 250 quintals of wheat caught

250 क्विंटल गेहूं की फर्जी तौल पकड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fake weights of 250 quintals of wheat caught
सितारगंज। क्षेत्र में गेहूं तौल शुरू होने के साथ ही अब फर्जीवाड़े के मामले भी सामने आने लगे हैं। यूसीएफ के एंजनियां गेहूं क्रय केंद्र पर जिला व स्थानीय अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। इस दौरान 250 क्विंटल गेहूं की फर्जी तौल मिली। साथ ही केंद्र पर तौल न कर बगीचे में गेहूं की तौल होती मिली। एक किसान का गेहूं केंद्र में न तौलकर उसके घर में तोला गया। टीम ने क्रय केंद्र प्रभारी व तौल करने वाले मजदूरों के बयान लिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे एडीओ अपर्णा बल्दिया ने एंजनियां गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पूर्व में तौला गया 37.50 क्विंटल गेहूं अवशेष मिला। इसके बाद 11 बजे तक केंद्र प्रभारी की गैरमौजूदगी में ही 203 बोरे की तौल दिखाई गई। दोपहर 12 बजे तक एक किसान का 134 क्विंटल गेहूं खरीदना बताया गया। केंद्र प्रभारी महिपाल सिंह ने जांच अधिकारियों को बताया कि किसान का गेहूं उसके घर पर ही तौला गया। शाम करीब चार बजे तक पांच सौ क्विंटल गेहूं की तौल बताई गई। कहा कि उन्होंने 250 क्विंटल गेहूं ट्रक में लादकर सरकारी गोदाम भिजवा दिया, जिसका चालान भी काटा गया है।
विज्ञापन

एडीओ अपर्णा ने बताया कि दिन भर में दो किसानों का 134 क्विंटल और 116 क्विंटल कुल 250 क्विंटल गेहूं की तौल हुई, जबकि रिकार्ड में पांच सौ क्विंटल दिखाया गया। जब उन्होंने अन्य खरीदे गए गेहूं के बारे में पूछा तो 250 क्विंटल गेहूं सुबह दस बजे से पहले ही तौलना बताया। जबकि तौल कर रहे दस पल्लेदारों ने इतनी तौल करने से इनकार कर दिया। पल्लेदारों ने बयान दिया कि सुबह दस बजे से पहले तौल नहीं हुई थी। एडीओ ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे यूसीएफ के जिला प्रबंधक हेमचंद्र कबड़वाल, एडीसीओ केशव प्रसाद, एडीसीओ एमएल वर्मा, खटीमा के एडीओ गौरव शर्मा ने एंजनियां क्रय केंद्र पहुंचकर रिकार्ड की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ शर्मा ने बताया कि रिकार्ड कब्जे में ले लिया है। जांच रिपोर्ट कुमाऊं उपनिबंधक को भेजी जाएगी। बताया कि जांच में अभी तक 250 क्विंटल गेहूं की खरीद में अनियमितता मिली है। सहकारिता विभाग के कुमाऊं के उपनिबंधक नीरज बेलवाल ने बताया कि रोजाना खरीदे गए गेहूं का मिलान होता है। संदिग्ध केंद्रों की समीक्षा की गई। रविवार शाम विभागीय अफसरों की टीमें गठित कर केंद्रों पर निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को एंजनियां केंद्र पर सुबह दस बजे से पहले ही 250 क्विंटल गेहूं तौल कर गोदाम भेजने पर संदेह हुआ। इसकी जांच कराने के लिए टीम गठित की है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी।

केंद्र प्रभारी के बयानों पर संदेह
सितारगंज। एंजनियां गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी के बयानों पर अधिकारियों को संदेह है। साथ ही सुबह दस बजे से पहले 250 क्विंटल गेहूं की खरीद कर गोदाम भिजवाने और दिन भर में दस पल्लेदारों को 250 क्विंटल गेहूं तौलने से प्रभारी की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। एडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि किसान का रजिस्ट्रेशन कर गेहूं केंद्र पर तौले जाने का नियम है। एंजनियां में किसान के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई और केंद्र प्रभारी ने किसान के घर जाकर गेहूं तौलने की जानकारी दी। सुबह दस बजे तक 250 क्विंटल गेहूं खरीद करना भी संदेहास्पद है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed