{"_id":"61ae62cf2f00f05ed01bc875","slug":"fair-will-be-orgnised-n-grand-level-khatima-news-hld446829786","type":"story","status":"publish","title_hn":"भव्य होगा उत्तरायणी कौतिक मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भव्य होगा उत्तरायणी कौतिक मेला
विज्ञापन
खटीमा में उत्तरायणी कौतिक मेले को लेकर बैठक करते समिति पदाधिकारी।
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति की बैठक में उत्तरायणी कौतिक मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। आयोजक मंडल के पदाधिकारियों ने कई बिंदुओं पर निर्णय लिया। तय किया गया कि इस बार मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। फिलहाल अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई।
कंजाबाग रोड स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर परिसर में हुई बैठक में समिति अध्यक्ष कै. ठाकुर सिंह खाती ने कहा कि उत्तरायणी कौतिक मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्ध लोक कलाकारों के अलावा क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच दिया जाएगा। मेला प्रभारी एडवोकेट केडी भट्ट ने इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी भंडारा आयोजित करने को कहा। मेल के अंतिम दिन लकी ड्रा होगा।
लकी ड्रा की आय से निर्धन छात्र-छात्राओं की सहायता की जाएगी। कोषाध्यक्ष बीएस मेहता ने समिति की पत्रिका हिमकणिका का विमोचन होगा। इसमें स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों से सहयोग लिया जाएगा। पत्रिका में साहित्यकारों एवं रचनाकारों के लेख प्रकाशित किए जाएगे। उपाध्यक्ष आईडी कोटिया ने कहा कि कि समिति सामाजिक कार्यों में भी प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने वृद्घाश्रम खोलने की पहल की। महिला सांस्कृतिक प्रभारी सावित्री चंद ने ऐपण, रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताओं के आयोजन की जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक में शांति पांडे, मुन्नी ओझा, कल्पना चंद, पुष्पा धपोला आदि ने सुझाव दिए। संचालन महासचिव भुवन चंद्र भट्ट ने किया। वहां नवीन कापड़ी, घनश्याम सनवाल, केेएन भट्ट, जगदीश पांडे, नर सिंह कुंवर, राजू मिताड़ी, भावना जोशी, दीपा वर्मा, मीना पाल, कमला मेलकानी, दीपा बिष्ट, गीता कांडपाल, ऊषा राठौर, हेमंत भट्ट आदि थे।
उत्तरायणी कौतिक के लिए सार्वजनिक मैदान की उठाई मांग
खटीमा। समिति के सरंक्षक मंडल ने सीएम धामी से मिलकर उत्तरायणी कौतिक के लिए सार्वजनिक मैदान के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। समिति के पदाधिकारियों की मांग पर सीएम धामी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मांग करने वालों में अध्यक्ष कै. ठाकुर सिंह खाती, सचिव भुवन भट्ट, राजू मिताड़ी, किशन सिंह किन्ना आदि थे।