फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Extortion by force of arms on the truck drivers in Sidcul games

सिडकुल में हथियारों के बल पर ट्रक ड्राइवरों से रंगदारी का खेल

Fri, 26 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 26 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Extortion by force of arms on the truck drivers in Sidcul games
अाराोपी - फोटो : अमर उजाला
पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में पिछले तीन दिन से ट्रक ड्राइवरों से रंगदारी मांगने वाले हरियाणा के चार आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर को वसूली करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में तीन हरियाणा के सोनीपत और एक हिसार का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बाजपुर के एक व्यक्ति कुलविंदर सिंह के लिए वसूली की बात कबूली है। 
विज्ञापन


जबकि इसमें सामंती नाम के एक व्यक्ति पर भी स्थानीय ट्रक ड्राइवर और ट्रांसपोर्टरों ने रंगदारी मांगने का आरोप एएसपी के समक्ष लगाया है। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उधर एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले का कहना है कि चारों आरोपियों को रंगदारी मांगने के जुर्म में जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

 
बुधवार शाम छह बजे से सिडकुल के नेस्ले चौक पर 10-12 युवक हथियारों के बल पर ट्रक ड्राइवरों से प्रति ट्रक डेढ़ सौ रुपये की रंगदारी वसूल रहे थे। ट्रक ड्राइवरों को जबरन वसूली करके उन्हें हथियारों के बल पर धमकाया जा रहा था। इसी बीच एक ट्रक ड्राइवर ने डेढ़ सौ रुपये देने से मना किया तो अवैध वसूली करने वाले युवकों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। सरेराह ट्रक ड्राइवर को पीटते देख अन्य ट्रक ड्राइवर भयभीत हो गए और उन्होंने आरोपियों को रुपया देना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि सिडकुल में यह खेल यूं तो पिछले लंबे समय से चल रहा था, पुलिस इसे तीन दिन से बता रही है। ट्रक ड्राइवर की पिटाई के बाद बृहस्पतिवार स्थानीय ट्रक ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर गुस्से में आ गए। उन्होंने रंगदारी की तहरीर सिडकुल पुलिस चौकी में दी और इस दिशा में कार्रवाई नहीं होने की आशंका से ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ से मिले। बेहड़ ने पूरा मामला एएसपी रुद्रपुर पंकज भट्ट को बताया। इसके बाद ट्रांसपोर्टर एएसपी पंकज भट्ट से भी मिले। 

जिस पर पूरा घटनाक्रम सुनने के बाद एएसपी पंकज भट्ट ने सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह को आरोपियों के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने पुलिस टीम को रंगदारी वसूलने वालों की तलाश में जुटा दिया और मात्र आधे घंटे के अंतराल में पुलिस सिडकुल क्षेत्र में ही रंगे हाथ अवैध वसूली करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार युवकों में रोहित सिंह उर्फ मोनू निवासी गन्नौर सोनीपत हरियाणा, मोहित मलिक उर्फ मोनू निवासी गोहाना सोनीपत हरियाणा, विजेंद्र शर्मा खेखड़ा राई सोनीपत हरियाणा और अखिलदेव निवासी सिसर खरबला हिसार हरियाणा शामिल हैं। एएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि सिडकुल में वसूली करने वाले चारों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। इनमें दो लोगों विजेंद्र शर्मा और रोहित सिंह पर हरियाणा में वर्ष 2013-14 में आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।

बाजपुर से चलता है सिडकुल में वसूली का धंधा
पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में वसूली का धंधा बाजपुर के दबंग लोगों के इशारे पर चलने की बात पुलिस जांच में सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सिडकुल में वसूली का यह खेल आज से नहीं पिछले तीन साल से चल रहा है। यहां पर सत्ताधारी लोगों का हवाला देकर बाजपुर के कुछ दबंग लोग अपने गुर्गों से अवैध वसूली करवाते हैं। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि सत्ता की हनक के चलते कुछ फैक्ट्री प्रबंधन के लोग भी भय के कारण इसकी शिकायत पुलिस को नहीं करते हैं। 


सिडकुल में हरियाणा के दबंगों का ऊधम
पंतनगर सिडकुल में हजारों की संख्या में माल ढोने वाले ट्रकों में अधिकांश हरियाणा नंबर के ही ट्रक हैं। एचआर नंबर के ट्रकों में ड्राइवरों और स्थानीय ट्रांसपोर्टरों पर हरियाणा के दबंगों का पूरा रौब रहता है। जो लोग सिडकुल में रंगदारी का खेल खेल रहे हैं वह हरियाणा के तगड़े युवकों को इस धंधे में लगाते हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हरियाणा के यह युवक अपनी दबंगई से ट्रांसपोर्टरों को नहीं बल्कि फैक्ट्री प्रबंधन को भी अपनी दबंगई का भय दिखाकर वसूली के खेल को बेखौफ खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed