{"_id":"6568de95f09a10d961094687","slug":"extorted-three-lakhs-from-father-by-blackmailing-him-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-6077-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पिता को ब्लैकमेल कर वसूले तीन लाख, इंस्टाग्राम से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पिता को ब्लैकमेल कर वसूले तीन लाख, इंस्टाग्राम से खुला राज
Fri, 01 Dec 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एक युवक ने युवती और दो साथियों के साथ मिलकर अपने पिता को ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये वसूल लिए। इंस्टाग्राम से पिता को बेटे की करतूत पता चली तो उनके होश उड़ गए। अदालत के आदेश पर पुलिस ने बेटे सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में ग्राम मलसा गिरधरपुर निवासी ताहिर खां ने कहा कि पांच जून को उनके मोबाइल पर एक युवती निवासी रुद्रपुर का फोन आया था। युवती ने कहा था कि उसके बेटे शोएब खान ने उसके साथ दुराचार किया है और उसकी जिंदगी खराब कर दी है। वह शोएब के खिलाफ रिपोर्ट कराएगी। अगर रिपोर्ट से बचना है तो पांच लाख रुपये का इंतजाम करो। जब उसने शोएब से बात की तो उसने जेल नहीं जाने की बात कहकर युवती को पांच लाख रुपये देने के लिए कह दिया। छह जून को वह मलकीत और अमित कक्कड़ के साथ युवती से मिलने गया। यहां युवती ने पांच लाख रुपये का इंतजाम नहीं करने पर बेटे को जेल भेजने की धमकी दी।
सात जून को रुद्रपुर कोर्ट में वह युवती से मिला और उनके बीच तीन लाख रुपये में राजीनामा हो गया था। तीन अलग-अलग तारीख पर उसने युवती को तीन लाख रुपये दिए थे। जिसमें एक लाख रुपये देने की वीडियो और राजीनामा उसके पास है। घटना के कुछ दिन बाद बेटे ने अपना मोबाइल तोड़ दिया और अपनी मां सलमा जहां के फोन पर अपनी इंस्टाग्राम आईडी लॉगिन की थी।
विज्ञापन
कुछ देर मोबाइल चलाने के बाद बेटा अपनी इंस्टाग्राम आईडी डिलीट करना भूल गया। जब उसने बेटे की इंस्टाग्राम आईडी चेक की तो वह युवती की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ा था। दोनों आपस में लगातार इंस्टाग्राम के माध्यम से बात कर रहे थे। उसे पता चला कि उसके पुत्र शोएब, युवती एवं दो अन्य लोगों ने साजिश के तहत योजना बनाकर प्रार्थी को ब्लैकमेल किया है और उससे तीन लाख रुपये वसूले हैं। इस पर उसने रुद्रपुर कोतवाली और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने शोएब, युवती और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद