{"_id":"620bf9c0ad27d6387f312d52","slug":"examination-will-be-conducted-by-26-february-rudrapur-news-hld4538380173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 26 फरवरी से होगी गृह परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 26 फरवरी से होगी गृह परीक्षा
विज्ञापन
आरसी आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
जिले में गृह परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसके साथ-साथ 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सीईओ आरसी आर्या ने बताया कि जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में कक्षा छह से लेकर नवीं और 11वीं की गृह परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा भी गृह परीक्षा के साथ ही आयोजित की जाएगी। 10 मार्च से पहले दोनों परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी।
जबकि कक्षा एक से पांचवीं तक की परीक्षाएं मैत्रीपूर्ण पद्धति से तीसरे सप्ताह में आयोजित करने की तैयारी है। पांचवीं तक की परीक्षा का आयोजन समग्र शिक्षा अभियान के तहत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के पंजीकृत 38,861 छात्र-छात्राओं को प्री बोर्ड परीक्षा में प्रिंटेड प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। जबकि गृह परीक्षा के लिए प्रश्न प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक स्तर पर तैयार किए जाएंगे। गृह और प्रीबोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी करने के लिए जिले के सभी बीईओ व उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश यदि 26 फरवरी से परीक्षाएं शुरू नहीं हो सकीं तो तिथि को 28 फरवरी तक बढ़ाया जा सकता है।