{"_id":"67f42915a5d3f726f80ca0d6","slug":"even-after-a-decade-no-psychiatrist-was-appointed-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-125375-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एक दशक बाद भी नहीं हुई मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एक दशक बाद भी नहीं हुई मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति
Tue, 08 Apr 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक दशक बाद भी उप जिला चिकित्सालय में मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो सकी है। मरीज रुद्रपुर जिला अस्पताल की दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
एक दशक पूर्व एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मनोरोग विशेषज्ञ के पद पर डॉ. विजेंद्र सिंह तैनात हुए। चार साल सेवाएं देने के बाद उन्होंने अस्पताल छोड़ दिया। उनके जाने के बाद से आज तक यह पद खाली चल रहा है।
उप जिला चिकित्सालय में जसपुर, काशीपुर, रामनगर, बाजपुर, सुल्तानपुर पट्टी, अलीगंज, रेहड़, ठाकुरद्वारा आदि स्थानों से मरीज इलाज को पहुंचते हैं। विशेषज्ञ नहीं होने के कारण मानसिक रोगियों को जिला अस्पताल या हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे रोगी के साथ उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। संवाद