फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   EO accused of recovering 20 thousand rupees

ईओ पर 20 हजार रुपये वसूलने का आरोप

Wed, 12 Jun 2019 11:55 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 12 Jun 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
EO accused of recovering 20 thousand rupees
जसपुर में एसडीएम का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने बुधवार को एसडीएम का घेराव कर नगर पंचायत महुआडाबरा के ईओ पर चेक बांटने के नाम 20 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर चेक दिलाने की मांग की हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने एसडीएम सुंदर सिंह को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा कि वह नगर पंचायत महुआडाबरा के निवासी है। योजना के तहत उनके मकान पास हुए हैं और इन मकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया कि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए उन्हें चेक बांटे जाने हैं। आरोप है कि ईओ चेक देने के लिए लाभार्थियों से जबरन 20-20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं, जिस कारण मकानों का निर्माण कार्य बीच में ही रुका है।
विज्ञापन



मामले में ईओ मो. इस्लाम ने कहा कि नगर पंचायत महुआडाबरा के एक नेता और उसके कारिंदे ने प्रशासनिक अधिकारियों के नाम से योजना के नाम पर अपात्र व्यक्तियों से मोटी रकम वसूली है। ऐसे में अब अपात्र व्यक्ति उनपर लगातार चेक देने का दबाव बना रहे हैं। उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला राजनीति से प्रेरित लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। घेराव करने वालों में धर्मेंद्र प्रताप, नरेश सिंह, सरजीत सिंह, सुमन देवी, हरि सिंह, चमन सिंह, नितान, धर्मवती, राजे, नन्हें, रईसा खातून, सुभाष सिंह आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed