फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Entrepreneurs were informed about the amendments in tax

Udham Singh Nagar News: उद्यमियों को कर में हुए संशोधनों की दी जानकारी

Thu, 20 Feb 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs were informed about the amendments in tax
रुद्रपुर। केजीसीसीआई की ओर से जीएसटी पर आयोजित सेमिनार में बजट 2025 में कर में किए गए संशोधनों की जानकारी उद्यमियों को दी गई। इस दौरान व्यापारियों एवं उद्यमियों को पेनल्टी से बचने के लिए अपनी रिटर्न समय से फाइल करने की अपील की गई।
विज्ञापन

एक होटल में आयोजित सेमिनार में कुमायूं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक कुमार बंसल ने बताया कि उद्योगों से प्राप्त कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उद्योग ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को सहयोग कर उद्योगों की शिकायतों एवं विवादों का निराकरण करना चाहिए। सहायक आयुक्त सीजीएसटी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उद्योगों एवं व्यापारियों के टैक्स से संबंधित जो भी केस या विवाद हैं, उन्हें सुलझाने के लिए जीएसटी विभाग सदैव तत्पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीए हेमंत सिंघल ने इनवॉयस मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में जानकारी दी। सीए मोहित देव ने कहा कि जीएसटी की एमनेस्टी स्कीम केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड की ओर से एक राहत की पहल है।
रोहित श्रीवास्तव, ज्वाइंट कमिश्नर (ऑडिट), सीजीएसटी, कुमायूं जोन ने सेमिनार में व्यापार और उद्योगों से संबंधित जीएसटी की समस्याओं, उनके समाधानों तथा बजट में जीएसटी से जुड़े नवीनतम बदलावों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान उद्यमियों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछे। वहां पर स्मिता, ज्वाइंट कमिश्नर (एक्जीक्यूटिव), डीपी यादव, अतुल असावा, सुरेश चन्द्र अग्रवाल, विकास सिंह, नरेश घई, संजय अदलखा, डॉ. जीएस तिवारी, नरेश कुमार गुप्ता सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed