फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Engineers declare that they will not work on SIR and Census work.

Udham Singh Nagar News: इंजीनियरों का एसआईआर और जनगणना के कार्य न करने का ऐलान

Fri, 10 Apr 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Engineers declare that they will not work on SIR and Census work.
रुद्रपुर। पिछले 18 दिन से मांगों के लिए डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले कार्य बहिष्कार कर रहे सरकारी निर्माण एजेंसियों के इंजीनियरों ने एसआईआर और जनगणना के कार्य न करने का ऐलान किया है। उन्होंने विकास कार्य ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में स्थित सिंचाई विभाग के परिसर में 27 सूत्री मांगों के लिए अभियंताओं ने धरना दिया। इंजीनियर केशव लाल की अध्यक्षता और इंजीनियर प्रकाश चंद्र पंत के संचालन में सभा हुई। इसमें महासंघ की संघर्ष समिति के शाखा अध्यक्ष पंचदेव आनंद ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने, 10 वर्ष की सेवा पर एसीपी, एमएसीपी का लाभ देने, पुरानी पेंशन बहाल करने आदि मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष इंद्र सिंह चिल्वाल ने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो सारे विकास कार्य ठप कर दिए जाएंगे। महासंघ के जिला सचिव हरपाल सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व ने एसआईआर और जनगणना के कार्य न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में इंजीनियर वीके सनवाल, विजयपाल सिंह, गजेंद्र पाल, योगेश ततराड़ी, आरएस मेहरा, ओमवीर सिंह, बेगराज सिंह, रईस अहमद, एलएस बिष्ट आदि बैठे।


विकास कार्यों पर पड़ा असर
रुद्रपुर। डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल का असर विकास कार्यों पर पड़ने लगा हैं। कई विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं।
लोनिवि के प्रभावित कार्य
- नगला-किच्छा फोर लेन सड़क निर्माण (लागत 80 करोड़)
- गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा सड़क सुदृढ़ीकरण (लागत 55 करोड़)
- त्रिशूल चौक-डीडी चौक सड़क चौड़ीकरण (लागत आठ करोड़)
- रुद्रपुर बाजार की सड़कों का डामरीकरण कार्य (लागत दो करोड़)
- ट्रांजिट कैंप सड़क निर्माण (दो करोड़)
- किच्छा-दरऊ मोटर मार्ग नवीनीकरण (1.5 करोड़)
सिंचाई विभाग के प्रभावित कार्य
- किच्छा में बांई पाहा नहर की कवरिंग का कार्य (नौ करोड़)
- शहदौरा नहर की लाइनिंग का कार्य (4.89 करोड़)
- किच्छा सेटेलाइट एम्स की चहारदीवारी के बाहर नाले का निर्माण (तीन करोड़)
- रुद्रपुर के तीन पानी डैम के पुनर्निर्माण का कार्य (1.75 करोड़)
- किच्छा नहर की लाइनिंग कार्य (1.85 करोड़)
- सिरसा नहर की लाइनिंग का कार्य (1.75 करोड़)
- रुद्रपुर जिला पुस्तकालय भवन का कार्य (1.60 करोड़)
- ग्रामीण निर्माण विभाग के प्रभावित कार्य
- बाट-माप विज्ञान प्रयोगशाला रुद्रपुर (50 लाख)
- किच्छा में भारत-पाक विभीषिका की स्मृति में स्तंभ निर्माण (51 लाख)
- गदरपुर में महावीर नगर मार्ग निर्माण (70 लाख)
- गदरपुर में पिपलिया मार्ग निर्माण (60 लाख)


डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल जारी

काशीपुर। 27 सूत्री मांगों के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार 19वें दिन भी जारी रही। अभियंताओं ने सिंचाई खंड कार्यालय पर धरना देते हुए नारेबाजी की। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की प्रमुख मांगों में पात्रता के अनुसार वेतन विसंगति दूर करना और तीन पदोन्नति प्रदान करना शामिल है। अभियंताओं को दो करोड़ रुपये तक सामूहिक दुर्घटना बीमा का लाभ देने और पूर्व की भांति स्थानांतरण नीति लागू करने की भी मांग की जा रही है। यहां पर शाखा सचिव हिमांशु पंत, केशव सिंह, गौरव पाठक, मनमोहन सिंह ऐरी, ज्योति रावत, राजेश भट्ट, राजन पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed