फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Engagement called off for not receiving Bullet, FIR lodged

Udham Singh Nagar News: बुलेट नहीं मिलने पर तोड़ दी सगाई, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Feb 2026 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 21 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Engagement called off for not receiving Bullet, FIR lodged
नानकमत्ता। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी अमनदीप सिंह निवासी संपूर्णानंद नगर जिला लखीमपुर खीरी (यूपी) से तय की थी। 25 सितंबर 2025 को अमनदीप सिंह की मां प्रकाश कौर अपने पुत्र रमनदीप, पुत्री निर्मल कौर व अन्य रिश्तेदारों के साथ घर आई और सगाई की रस्म की। पांच दिसंबर 2025 को शादी की तिथि तय थी। आरोप है कि उन्होंने दहेज में बुलेट और सोने की तीन अंगूठी मांगी जिस पर उन्होंने असमर्थता जताई। इस पर उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर उसने अपनी पुत्री का दूसरी जगह रिश्ता तय किया लेकिन उन्होंने फोन कर वह रिश्ता भी तुड़वा दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed