{"_id":"64022045edfe04072e0ce914","slug":"encroachments-near-nh-74-removed-before-g-20-summit-rudrapur-news-c-8-1-71528-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जी-20 समिट से पहले एनएच-74 के समीप हटाए गए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जी-20 समिट से पहले एनएच-74 के समीप हटाए गए अतिक्रमण
Fri, 03 Mar 2023 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Mar 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामनगर में होने जा रहे जी-20 समिट से पहले विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए शहर को साफ सुथरा बनाया जा रहा है। इसी के तहत एनएच-74 पर वर्षों से जमे अतिक्रमणकारियों को जेसीबी का सामना करना पड़ा। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने मिलकर एनएच के समीप करीब 40 फड़, दुकारों और ढाबों को ध्वस्त किया।
शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने एनएच-74 के समीप सफाई अभियान चलाया। डीएम और नगर आयुक्त के निर्देश पर एनएच-74 के दशमेश द्वार के सामने से लेकर पंतनगर मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी की मदद से कई अतिक्रमण तोड़े। नगर निगम की टीम ने ट्रैक्टर से क्विंटलों सामान जब्त किया। टीम को अतिक्रमण हटाते देख कई अतिक्रमणकारी ठेले में सामान छोड़कर भाग निकले। सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल ने बताया कि सिडकुल के सामने चाय और ढाबा चलाने वाले लोगों की भी दुकानें तोड़ी गईं हैं। अतिक्रमणकारियों को कई बार चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा था। आखिरकार जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटा ही दिया। टीम में पुलिस-प्रशासन की टीम और पटवारी भी शामिल रहे। बताया कि एनएच किनारे लाखों रुपये के गमले बेचने वालों ने अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा है। बताया कि जी-20 समिट के चलते शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां चल रही हैं। इस वजह से सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया गया है। वहां उदयवीर, अमित नेगी, गायत्री, गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।