फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Encroachment is npt removd in the rain.

बारिश ने रोका निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment is npt removd in the rain.
दुकानदार का सामान उठाकर ले जाने को गाड़ी लेकर आई नगर निगम की टीम। - फोटो : KASHIPUR
निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की टीम दस दुकानों से अतिक्रमण हटा पाई थी कि बारिश हो गईं और अभियान को बीच में रोकना पड़ा। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

नौ अगस्त को नगर व्यापार मंडल और नगर निगम के अधिकारियों के मध्य अतिक्रमण हटाने के लिए वार्ता हुई थी। इसमें व्यापारियों ने रक्षाबंधन को देखते हुए 23 अगस्त तक अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाने को कहा था। इस पर निगम के अधिकारियों ने सहमति जताई थी। नाली के पार और सड़क की पटरी पर सामान रखने, फड़ लगाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल के नेतृत्व में कर अधीक्षक संजय मेहरोत्रा, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नगर निगम के गेट से आर्य पुस्तक भंडार तक अतिक्रमण अभियान चलाया था कि तब तक वारिश शुरू हो गई जिससे टीम ने अभियान रोक दिया। टीम ने नाली के पार सड़क की पटरी पर रखा सामान उठा ले जाने के लिए मिनी ट्रक लगा दिया। यह देख दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की कई दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई। इसके बावजूद निगम की टीम ने सामान उठा कर ट्रक में लादना शुरू कर दिया। दुकानदारों के विरोध के बावजूद निगम के कर्मचारी सामान ले गए और निगम में जमा कर दिया। सहायक नगर आयुक्त उनियाल ने कहा कि दुकानदारों को जुर्माना जमा कराने पर सामान वापस दिया जाएगा। टीम में कृष्णा, बृजपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed