फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Encroachment in nagala

Udham Singh Nagar News: रोती-बिलखती महिलाएं बोलीं मत हटाओ साहब!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in nagala
किच्छा में अपनी दुकान से टीन शैड हटाते एक व्यापारी
पंतनगर। नगला बाईपास से शांतिपुरी गेट तक स्टेट हाईवे के दोनों ओर बसे लोगों ने बृहस्पतिवार को पंतनगर रेलवे स्टेशन गेट के पास बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने जिला प्रशासन से उन्हें उजाड़ने की कार्रवाई रोकने की मांग की। रोते-बिलखते पहुंचीं महिलाएं बोलीं हम बेघरों को मत हटाओ साहब।
विज्ञापन

बेघर होने की आशंका से चिंतित नगला गोलगेट के लोगों ने बेमियादी धरना, प्रदर्शन शुरू किया है। इसके पहले दिन बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नगला-गोलगेट के करीब 200 लोगों ने नगला बचाओ अभियान के बैनर तले धरना दिया। उन्होंने विनियमितीकरण कर उन्हें भूमिधरी अधिकार दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

वहां मौजूद जबर खान, विमला रावत, लाला सतीश अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 1960 से नगला में रहते उनकी तीन-चार पीढ़ियां बीत चुकी हैं। अब लोनिवि की 55 फीट चौड़ी सड़क की जद में आने से वह परेशान हैं। उन्होंने कोर्ट के आदेश का सम्मान कर प्रभावितों को न्याय दिलाने की मांग की। वहां सोनाली दूबे, दीपा बिष्ट, शारदा गुप्ता, सतीश अग्रवाल, जबर खान, विमला रावत, केवलानंद पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली तक की फरियाद, मिला सिर्फ आश्वासन
पंतनगर। इस मामले में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में दिल्ली गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सुनील रोहिला ने बताया कि वह लोग कई जगह गए। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सीएम पुष्कर सिंह धामी, सचिव गीता त्रिवेदी ने नगलावासियों को बेघर न होने देने का आश्वासन दिया है।



व्यापारी खुद हटाने लगे टिनशेड, अभियान सात से

किच्छा। बाजार में सात अक्तूबर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। अभियान के दौरान होने वाले नुकसान से बचने के लिए व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे से टिनशेड हटाने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को भी मुख्य बाजार में कई जगह लोग सामान समेटते रहे। इधर लोनिवि के एई प्रकाश लाल ने बताया कि व्यापारियों से सात अक्तूबर तक स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। उधर व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोड़ा ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार गिरीश चंद और लोनिवि के अधिकारियों से मुलाकात कर समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। अरोड़ा ने बताया कि चालीस फीसदी से अधिक व्यापारी अतिक्रमण हटा चुके हैं। बाकी लोग भी सामान हटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed