फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Employees roared in Gandhi Park against down grade pay

डाउन ग्रेड वेतन के विरुद्ध गांधी पार्क में गरजे कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Employees roared in Gandhi Park against down grade pay
खटीमा तहसील में धरना देते कर्मचारी। संवाद - फोटो : KHATIMA
रुद्रपुर/खटीमा। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की ओर से डाउन ग्रेड वेतन के खिलाफ समेत 20 सूत्री मांगों के लिए मंगलवार को कर्मचारियों ने गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने 27 सितंबर को चेतना रैली का आह्वान किया है। धरना-प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम ललित नारायण मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यदि राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो राज्य स्तर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में चेतना रैली का आह्वान किया जाएगा। उसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो सात अक्तूबर को राजधानी में परेड ग्राउंड से सचिवालय तक गर्जना रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में मिनिस्टीरियल फेडरेशन, उत्तराखंड डिप्लोमा महासंघ, राजकीय वाहन चालक संघ, वैयक्तिक अधिकारी संघ, चतुर्थ वर्गीय महासंघ, उत्तराखंड पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, गन्ना विकास संघ आदि कर्मचारी संघों के पदाधिकारी जिनमें समिति के सह संयोजक रविंद्र कुमार, प्रदीप जोशी, योगेश पांडेय, सुषमा सिंह, बीएन बेलवाल, भगवती पाठक, नीलम नाथ, मोहन राठौर, अजय टम्टा, रविंद्र जीत सिंह, एचएस मेहरा, भुवन जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर खटीमा में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने तहसील में धरना दिया और एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कार्मिकों ने डाउन ग्रेड वेतन को तत्काल वापस लेने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, प्रदेश के समस्त कार्मिकों को 10, 16 व 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति न होने की दशा में पदोन्नति वेतनमान देने आदि की मांगें की गई हैं।

वहां मनीष कुमार, यशपाल सिंह, संजय गहतोड़ी, प्रदीप कुमार आर्य, वासुदेव सिंह, राम करन मौर्य, एसएस रोकली, कमलेश सिंह रावत, अभिषेक तोमर, कल्पना उपाध्याय, ममता गोस्वामी, रीना शाह, राम प्रसाद, ददूर सिंह राणा आदि थे। संवाद

रुद्रपुर के गांधी पार्क में धरने के दौरान संबोधित करते कर्मचारी।

रुद्रपुर के गांधी पार्क में धरने के दौरान संबोधित करते कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed