{"_id":"6568e26d4d4fa4ab3e0c2c25","slug":"emphasis-put-on-the-last-day-to-make-the-roads-pothole-free-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-5149-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अंतिम दिन लगाया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अंतिम दिन लगाया जोर
Fri, 01 Dec 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
रामनगर रोड पर अनन्या होटल वाले पुल के पास किया जा रहा गड्ढे भरने का काम। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को 30 नवंबर तक अपने-अपने कार्य क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री द्वारा दी गई समय सीमा के अंतिम दिन प्रशासन जागा और एनएच के गड्ढों को भरवाया गया। काम देर रात तक जारी रहा। अधिकारी शहर के अंदर सभी गड्ढों को जल्द ही भरने का दावा कर रहे हैं लेकिन सड़क के गड्ढे उनके दावों को आइना दिखा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सड़कों के गड्ढा मुक्ति के निर्देश के साथ ही देते हुए काम न होने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद काशीपुर में इसका ज्यादा असर नहीं दिखा। समय सीमा समाप्ति नजदीक आने पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बुधवार शाम स्थिति की समीक्षा की और गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। इस पर बृहस्पतिवार सुबह कार्य शुरू कराया गया। करीब एक किलोमीटर सड़क में गड्ढे भरने के साथ ही बदहाल सड़क सुधारने की तैयारी की गई। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए हैं कार्य तेजी से चल रहा है।
निगम की सड़कें जस की तस
मेयर उषा चौधरी ने निगम क्षेत्र की टूटी सड़कों का निगम कर्मियों से सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा था लेकिन अंतिम समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी निगम क्षेत्र की गड्ढा युक्त सड़कों को सही कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
30 नवंबर नहीं एक दिसंबर तक गड्ढे भरने का दावा
एनएच के एई प्रमोद सुयाल ने कहा कि शहर में महाराणा प्रताप चौक से किलोमीटर तीन तक सड़कों पर हुए गड्ढों को भरा जा रहा है। शुक्रवार को इन सभी गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लोनिवि के ईई अरुण सैनी के अनुसार स्टेडियम तिराहा से नया ढेला पुल तक के सड़कों को भरने का काम किया जा रहा है। शुक्रवार शाम तक सारे गड्ढे भर दिए जाएंगे।
गड्ढामुक्त सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करेगी अफसरों की टीम
रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में गड्ढामुक्त सड़क अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले की सभी सड़कों की सूची उपलब्ध करा दें ताकि सड़कों का निरीक्षण किया जा सके। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, निकायों के ईओ को निर्देश दिए कि गड्ढामुक्त सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना है, इसलिए सभी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करना सुनिश्चित करें। डीएम ने लोनिवि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग पर पेच वर्क कर शीघ्र गड्ढामुक्त किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि काशीपुर में निर्माण किए जा रहे आरओबी कार्यों मेें तेजी लाते हुए शीघ्रता से पूरा करें। यदि आरओबी के निर्माण में रेलवे विभाग से कोई बाधा उत्पन्न हो रही हो तो रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निस्तारण किया जाए। वहां पर सीडीओ विशाल मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जफील जमील सहित वर्चुअल माध्यम से कई अधिकारी बैठक से जुड़े थे। संवाद