फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elephants massacred at Fisheries College, Pant Nagar

पंतनगर के फिशरीज कॉलेज में हाथियों ने मचाया उत्पात

Tue, 02 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Tue, 02 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Elephants massacred at Fisheries College, Pant Nagar
elephant - फोटो : google

विज्ञापन
रुद्रपुर रेंज के जंगल से सटे कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस में हाथियों ने उत्पात मचाते हुए कॉलेज की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी। हाथियों ने मछली के तालाब को भी नुकसान पहुंचाया। 

  रविवार रात को पानी की तलाश में हाथियों का झुंड पंतनगर के फिशरीज कॉलेज पहुंचा। झुंड ने कालेज की फेंसिंग को तहस नहस कर दिया। काफी देर तक उत्पात मचाने के बाद हाथी तालाब में घुसे और पानी पीकर चले गए। सुबह सुरक्षा कर्मियों और विद्यार्थियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। फिशरीज कालेज के डीन डॉ. आईजे सिंह ने बताया कि जंगल में पानी की कमी है। इसलिए हाथी फिशरीज कॉलेज के तालाबों में पानी पीने पहुंच जाते हैं। वन विभाग को जंगल में पानी के स्रोत विकसित करना चाहिए, वर्ना हाथी इसी तरह आबादी की तरफ रुख करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि हाथियों के उत्पात से तालाब और कॉलेज की बाउंड्री को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग के बीट अधिकारी गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पंतनगर के फिशरीज कॉलेज में हाथी पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। यदि आबादी क्षेत्र में हाथी पहुंचते हैं तो जनता को इस की सूचना वन विभाग को देनी चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed