फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Electronics store ashes in the fire safety of millions of

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग से लाखों का सामान राख

Sun, 22 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 22 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



 शार्ट सर्किट के चलते गल्ला मंडी में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में अचानक आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
पिछले साल भी मंडी में आग लगने से 10 से अधिक दुकानें जल गई थी। शनिवार की सुबह पांच बजे गल्ला मंडी स्थित सीरगोटिया निवासी जावेद हुसैन की दुकान डायमंड इलेक्ट्रॉनिक्स से लोगों ने धुंआ उठते हुए देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दुकान स्वामी के साथ ही दमकल विभाग को दी।

विज्ञापन

देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और दुकान से आग की लपटें उठने लगी। दमकल विभाग की 3 गाड़ियों को आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक सारा सामान जल गया। दुकान स्वामी के मुताबिक आग से करीब 5 से 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, लघु व्यापार मंडल के गुलशन नारंग सहित अन्य लोगों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर दुकान स्वामी को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed