{"_id":"6660cad48d7411d64f009eb3","slug":"electricitys-evil-eye-is-troubling-people-kashipur-news-c-8-1-hld1027-370701-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिजली की आंख मिचौली लोगों को कर रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिजली की आंख मिचौली लोगों को कर रही परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। तापमान में हल्की गिरावट आने के बावजूद गर्मी के सीजन में बिजली की बार-बार आंख मिचौली लोगों को परेशान किए हुए हैं। मंगलवार की रात्रि में काशीपुर और आसपास के क्षेत्र में कई बार बिजली भागने से लोग परेशान रहे। उधर उद्योगों में लॉ वोल्टेज की समस्या उद्योगों को भी परेशान कर रही है।मंगलवार की रात शहर के आवासीय क्षेत्र पुरानी अनाज मंडी, रोडवेज के आसपास, चामुंडा बिहार सहित कई कॉलोनियों में बिजली की आपूर्ति बार-बार बाधित हुई।
इससे गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि पिछले दो दिनों से तापमान में कुछ कमी होने के कारण प्रचंड गर्मी से तो राहत महसूस की जा रही है, लेकिन बिजली कटौती परेशानी का सबब बनी है। स्थानीय नागरिक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार बिजली भगाने के कारण परिजन और आसपास के लोग काफी परेशान रहे।
सुमित्रा देवी और संजीव कुमार आदि ने भी बताया कि बिजली के आने जाने के कारण पेयजल की आपूर्ति भी बाधित रही जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं उद्यमों में बिजली की लॉ वोल्टेज की समस्या कई दिन से लगातार बनी हुई है, जिससे उद्यमियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हालांकि कुमाऊं गढ़वाल चैंबर्स और कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक बंसल ने बताया कि बहुत ज्यादा उत्पादन प्रभावित होने की उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अलबत्ता कई उद्यमियों का यह दावा है कि लॉ वोल्टेज की वजह से कम पर प्रतिकूल असर पड़ रहा पड़ा है। संवाद