फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Electricity

सीटी ब्रेकर की हुई मरम्मत, बनबसा, टनकपुर की आपूर्ति बहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity
खटीमा। लोहियाहेड पावर हाउस के सीटी ब्रेकर में धमाके के साथ आग लगने के बाद आई खराबी को देर रात मरम्मत के बाद ठीक कर दिया गया। इसके बाद पावर हाउस से खटीमा के साथ ही चंपावत जिले के बनबसा और टनकपुर क्षेत्र की ठप बिजली आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया। हालांकि हल्दी सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ता 48 घंटे बाद भी बिजली का संकट झेल रहे हैं। यूपीसीएल के कर्मचारियों की ओर से सब स्टेशन के फीडर में आई खराबी को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की रात करीब 11 बजे लोहियाहेड पावर हाउस के 11 केवी लाइन के सीटी ब्रेकर में खराबी आ गई थी और धमाके के साथ भीषण आग लग गई थी। इससे खटीमा के भूड़, जमौर, पहेनियां, अमाऊं आदि गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। वहीं चंपावत जिले के बनबसा और टनकपुर क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई थी। बृहस्पतिवार को लोहियाहेड पावर हाउस के तकनीकी कर्मचारियों के अलावा पिटकुल व ऊर्जा निगम के 16 इंजीनियरों के साथ अधिकारियों की टीम खराबी को दुरुस्त करने में जुटी थी।
विज्ञापन

लोहियाहेड पावर हाउस के डीजीएम महकार सिंह ने बताया कि देर रात सीटी ब्रेकर की मरम्मत कर उसे चालू कर दिया गया था। इससे खटीमा के कुछ आंशिक हिस्से और बनबसा व टनकपुर क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो गई है। बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद हल्दी सब स्टेशन के फीडर से ट्रिपिंग की समस्या आई थी जिसे यूपीसीएल की ओर ठीक किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर उत्तर प्रदेश से लगी राज्य सीमा के सब विद्युत स्टेशन हल्दी पचपेड़ा की आपूर्ति तीन अगस्त की रात आठ बजे से गुल है। सब स्टेशन से लगभग 26 ग्राम सभाओं के सात हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा ट्यूबवेल, औद्योगिक क्षेत्र और व्यवसायी उपभोक्ता भी हैं। 48 घंटे बाद भी बिजली न आने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोहियाहेड पावर हाउस में आई खराबी को दुरुस्त कर खटीमा, टनकपुर और बनबसा की आपूर्ति दुरुस्त कर दी गई है। अब सब स्टेशन हल्दी की आपूर्ति को सुचारु करने के लिए कार्य किया जा रहा है। देर रात (शुक्रवार) आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। - अंबिका यादव, उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed