{"_id":"648b61350e182b5a630143c1","slug":"electric-vehicle-sale-hike-in-rudrapur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1002-357-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शहर में बढ़ रहा इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शहर में बढ़ रहा इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज
Fri, 16 Jun 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दाम और प्रदूषण के कारण बिक्री में लगातार हो रहा इजाफा
तुहिन शर्मा
रुद्रपुर। पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दाम और प्रदूषण के कारण अब लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर हो गया है। यहीं कारण है कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में दोगुना इजाफा हुआ है। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री से परिवहन विभाग के राजस्व में कोई इजाफा नहीं है।
रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में वर्ष 2021 से इलेक्ट्रिक
वाहनों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई थी। पिछले दो साल में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल दोगुने इलेक्ट्रिक वाहन परिवहन विभाग में दर्ज हुए हैं। शहर को प्रदूषण से बचाने के लिए सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहन के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। पिछले दिनों आए कुमाऊं कमिश्नर ने भी शहर में इलेक्ट्रिक वाहनाें के चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग अधिक होता दिख रहा है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में 181 इलेक्ट्रिक वाहन एआरटीओ कार्यालय में दर्ज किए गए हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में इनकी संख्या करीब दोगुनी हो कर 327 हुई। इसके अलावा इस वर्ष अप्रैल और मई में 39 वाहन दर्ज हुए हैं। जिसमें दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल हैं। इसके अलावा शहर में करीब आठ हजार से अधिक ई-रिक्शे भी संचालित हैं। इससे शहर के प्रदूषण में कमी तो हो रही है लेकिन परिवहन विभाग के राजस्व को कोई लाभ नहीं पहुंच रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन पूरी तरह टैक्स फ्री हैं। जबकि ईंधन वाहनों में टैक्स लगता है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
इलेक्टि्रक वाहनों की बिक्री में इजाफा
वित्तीय वर्ष-- -- दो पहिया -- - चार पहिया
2021-22-- - 176 -- - 05
2022-23-- - 319 -- 08
2023-24(अप्रैल मई)-- 34 -- 05
-- -- -
कोट
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। इससे शहर के प्रदूषण भी कम होगा। आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। आगे और भी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री होगी। - पूजा नयाल, एआरटीओ, प्रशासन, संभागीय परिवहन कार्यालय रुद्रपुर।

वित्तीय वर्ष
2021-22
2022-23
2023-24(अप्रैल मई)