फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   electric charge in usnagar

Udham Singh Nagar News: स्वीकृत लोड से अधिक बिजली खर्चने पर लगेगा जुर्माना

Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
electric charge in usnagar
रुद्रपुर। कई उपभोक्ता ऊर्जा निगम की ओर से स्वीकृत लोड से अधिक बिजली खर्च कर रहे हैं। इससे ओवरलोड ट्रांसफार्मर फुंकने और लो-वोल्टेज, ब्रेकडाउन से समस्या बढ़ रही है। अब ऐसे उपभोक्ताओं को जुर्माना देना पड़ सकता है। निगम ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर रहा है। बाद में बिल के साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निगम के तहत पांच खंडों में 2,60,000 घरेलू बिजली कनेक्शन हैं। इनमें से कई उपभोक्ता स्वीकृत लोड से अधिक बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। घरेलू कनेक्शन के साथ ऊर्जा निगम औद्योगिक क्षेत्रों को भी बिजली देता है। उपभोक्ताओं के स्वीकृत लोड से अधिक खपत करने से ट्रांसफार्मर और बिजलीघरों पर अधिक लोड पड़ रहा है।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के अनुसार सभी बिजली घर और ट्रांसफार्मर उस क्षेत्र में लगाए गए मीटर की क्षमता के अनुसार संचालित किए जाते हैं लेकिन खपत बढ़ने से ओवरलोड ट्रांसफार्मर फुंकने, ब्रेकडाउन, लो-वोल्टेज की समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने पर मीटर पर एमडी (मैक्सिमम डिमांड) लिखा आता है, जिससे उपभोक्ता की पहचान की जाती है। इन उपभोक्ताओं को चिह्नित कर जुर्माने के तौर पर दोगुना मासिक फिक्स चार्ज वसूला जाएगा। ऊर्जा निगम ने ऐसे 3,000 से अधिक उपभोक्ता चिह्नित कर लिए हैं।




तय लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं से जुर्माना वसूला जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित करने का अभियान चलाया जा रहा है। लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल के कारण आए दिन लो-वोल्टेज, ब्रेकडाउन, ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं हो रहीं हैं। - शेखर चंद्र त्रिपाठी, एई, ऊर्जा निगम, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed