फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Election officials are learning management

अफसर सीख रहे चुनाव प्रबंधन

Tue, 13 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Tue, 13 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Election officials are learning management
अफसर सीख रहे चुनाव प्रबंधन - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। आगामी विधानसभा को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान में जनपद ऊधमसिंह नगर व नैनीताल के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित एजेंसी द एंट्रोगोगी कंसल्टिंग प्रा. लि. के प्रदीप सी घई ने प्रथम चक्र के प्रशिक्षण में निर्वाचन से संबधित अनेक जानकारियां अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के समय अधिकारियों को जो भी दायित्व सौंपे जाते हैं, उनका निर्वहन ईमानदारी के साथ होना चाहिए।

विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर सरल भाषा में अपने जनपदों में अन्य लोगों को प्रशिक्षण दें ताकि वह बातों को आसानी से समझ सके। प्रशिक्षण में जनपद ऊधमसिंह नगर से एचएस कुटौला, प्रधान प्रबंधक दुग्ध संघ, मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह, डिप्टी डायरेक्टर यूआईआरडी आरसी तिवारी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बीसी बुधानी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा, बीडीओ श्यामकिशोर आर्य, हरीश चंद्र जोशी, डीसी जोशी, एसएलओ डीपी सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed