Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   election news

Udham Singh Nagar News: राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डॉ. रवि शंकर गुसाईं और हर्षदीप बने उपाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
election news
काशीपुर में शपथ ग्रहण करते हैं नवनियुक्त पदाधिकारी। श्रोत : शिक्षक - फोटो : टूंडला के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री संवाद

विज्ञापन

- राजकीय शिक्षक संघ की ओर से द्विवर्षीय अधिवेशन संपन्न
संवाद न्यूज़ एजेंसी
काशीपुर। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से द्विवर्षीय अधिवेशन संपन्न हो गया। राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डॉ. रवि शंकर गुसाईं और हर्षदीप उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। साथ ही, भारतेन्दु जोशी मंत्री, कपिल पांडेय संयुक्त मंत्री, नीरज सचान संगठन मंत्री, चंदन सिंह रावत आय-व्यय निरीक्षक बने हैं।
उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में कुमाऊं मंडल के छह पदों पर हुए चुनाव में 1228 मतों में से कुल 1128 मत डाले गए। मंगलवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंडल के सभी जनपदों से आए डेलिगेटों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। अल्मोड़ा में 340 मतों में से 335 मत, बागेश्वर में 83 मतों में से 80 मत , चंपावत में 130 मतों में से 123 मत, नैनीताल में 300 मतों में से 298 मत, पिथौरागढ़ में 189 मतों में से 163 मत, जनपद ऊधमसिंह नगर में 186 मतों में से 184 डेलीगेट्स ने अपने वोट डाले। चुनाव पर्यवेक्षक ऊधमसिंह नगर मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, मुख्य चुनाव अधिकारी ऊधमसिंह नगर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हरेंद्र कुमार मिश्रा समेत खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। छह पदों में हुए चुनाव के परिणाम घोषित होने से पूर्व अध्यक्ष पद पर दो चार वोटों के अंतर से जीत के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ पुन: मतगणना कराने के लिए चुनाव अधिकारियों से मांग की। इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने जमकर हंगामा किया। इस पर अधिकारियों की सर्वसम्मति से पुनः मतगणना कराई गई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर डॉ. रवि शंकर गुसाईं को 321 मत, डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया को 319 मत, त्रिवेंद्र सिंह को 316 मत, भूपेन्द्र सिंह भंडारी को 221 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर डॉ. रवि शंकर गुसाईं विजयी हुए। वहीं उपाध्यक्ष पुरुष पद में हर्षदीप 406 मतों के साथ विजयी हुए। भारतेन्दु जोशी 483 मतों के साथ मंत्री बने। संयुक्त मंत्री पुरुष पद पर कपिल पांडेय 842 मत पाकर विजयी हुए। संगठन मंत्री पुरुष पद पर नीरज सचान 347 मतों के साथ विजयी रहे। वहीं आय-व्यय निरीक्षक पद पर चन्दन सिंह 557 मत पाकर जीत दर्ज की। महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रीति मजगाईं, महिला संयुक्त मंत्री पद पर बबीता सिंह और महिला संगठन मंत्री पद पर गीता गोस्वामी निर्विरोध चुनी गईं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे। उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने सभी विजयी मंडलीय पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रवि शंकर गुसाईं ने शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी को भरोसा दिलाया। वहां पर कुमाऊं मंडल अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक एसपी सेमवाल, चुनाव पर्यवेक्षक ऊधमसिंह नगर मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हरेंद्र कुमार मिश्रा, काशीपुर खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू, बाजपुर खंड शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र यादव, रुद्रपुर खंड शिक्षा अधिकारी शावेज आलम, राजकीय शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला मंत्री विवेक कुमार संजीव कुमार समेत विभिन्न जनपदों से पधारे शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो...21पी...काशीपुर में शपथ ग्रहण करते हैं नवनियुक्त पदाधिकारी। श्रोत : शिक्षक
अरुण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed