फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   election in district

ग्राम पंचायत रफीनगर के प्रधान पद के लिए मतदान आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
election in district
बाजपुर ब्लॉक दफ्तर में चुनाव सामग्री वितरण करते हुए जोनल मजिस्ट्रेट। संवाद - फोटो : KASHIPUR
गदरपुर। रफीनगर में ग्राम प्रधान पद के लिए सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान होगा, जिसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। रविवार को विकास खंड कार्यालय से पोलिंग पार्टी को मतदान स्थल के लिए रवाना किया गया। करीब 1108 मतदाता चुनाव मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

महिला ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षित सीट से कंचन रानी और नीलम रानी चुनाव मैदान में है। पूर्व में ग्राम पंचायत रफीनगर सीट अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशी के लिए आरक्षित थी। आरक्षित प्रत्याशी न होने के कारण सीट पर चुनाव नहीं हो सका, इसके बाद से पद रिक्त चल रहा था। शासन स्तर पर पंचायतों में उपचुनाव की कवायद शुरू हुई तो ग्राम पंचायत रफीनगर की सीट को महिला ग्राम प्रधान के लिए आरक्षित किया गया।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने पर महिला ग्राम प्रधान पद के लिए कंचन रानी, नीलम रानी और कुसुम रानी ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी के दिन कुसुम रानी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब कंचन रानी और नीलम रानी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी बीडीओ शेखर जोशी ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा, जिसके लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय विक्रम नगर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए सुरक्षा और कानून व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। रविवार को बीडीओ शेखर जोशी ने पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी सुभाषिनी, बलवंत सिंह पांगती, राजपाल सिंह चौहान, योगेश उपाध्याय, आनंद सिंह बिष्ट, पूनम रानी, रविंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।
नरखेड़ा में प्रधान और बेरिया में बीडीसी सदस्य पद का चुनाव आज
बाजपुर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा में प्रधान पद और बेरिया दौलत क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान होगा। रविवार को जोनल मजिस्ट्रेट यूसुफ अली ने टीम को चुनाव सामग्री के साथ तीन पोलिंग बूथ पार्टियों को रवाना किया।
इससे पूर्व ब्लॉक कार्यालय में जोनल मजिस्ट्रेट यूसुफ अली, आरओ रमेश चंद्र पंत, सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश आर्य, एआरओ कुंदन सिंह बिष्ट ने चुनाव कर्मचारियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधित दिशा-निर्देश दिए। जोनल मजिस्ट्रेट ने बताया कि ग्राम नरखेड़ा में प्रधान पद पर पवनदीप कौर व बबीता, हेमलता और बेरिया दौलत क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर किरणदीप कौर संधू व रूपेंद्र सिंह गिल प्रत्याशी हैं। संवाद

चार ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव आज
खटीमा। चार ग्रामसभाओं में प्रधान और एक वार्ड सदस्य पद के लिए आज होने वाले उपचुनाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निष्पक्ष चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। वर्ष 2019 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकासखंड के बगुलिया, पुरनापुर, खालीमहुअट, सरपुड़ा ग्राम सभाओं में प्रधान पद पर आरक्षण के कारण चुनाव नहीं हो सका था। निर्वाचन आयोग ने चारों ग्राम सभाओं में पुन: आरक्षण तय कर उपचुनाव की घोषणा की। चार ग्रामसभाओं में प्रधान पद की चार सीटों के लिए 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी असित आनंद ने बताया कि चार ग्रामसभाओं में कुल 18 बूथ बनाए गए हैं। सोमवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। संवाद

गदरपुर में विकास खंड कार्यालय से पोलिंग पार्टी को रवाना करते बीडीओ।

गदरपुर में विकास खंड कार्यालय से पोलिंग पार्टी को रवाना करते बीडीओ।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed