फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elderly woman found dead in room, family suspects murder in khatima

Khatima News: बुजुर्ग महिला का कमरे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Thu, 19 Feb 2026 12:15 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 19 Feb 2026 12:15 PM IST
सार

खटीमा की देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में बुजुर्ग महिला कमरे में मृत मिली। महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका व्यक्त की है।

विज्ञापन
Elderly woman found dead in room, family suspects murder in khatima
खटीमा में मृतका के घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

 खटीमा की देवभूमि धर्मशाला कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग महिला मृत अवस्था में मिली। महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका व्यक्त की है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जानकारी के मुताबिक, देवभूमि धर्मशाला कालोनी निवासी जानकी चंद (65) पत्नी हरीश चंद अपने दो मंजिले मकान के ऊपर वाले हिस्से में अकेली रहती थी। जबकि नीचे वाले हिस्से एक दंपती किराए पर रहता है।

विज्ञापन


बुधवार रात उनका शव कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और घटना के बारे मेें जानकारी जुटाई। कमरे का बाहर से ताला लगा होने के कारण महिला की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस किराएदार दंपती को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। महिला का पुत्र सेना में कार्यरत है, जबकि दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed