फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elderly couple and neighbor woman taken hostage and looted

बुजुर्ग दंपती और पड़ोसी महिला को बंधक बनाकर लूटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple and neighbor woman taken hostage and looted
जसपुर में लूट का शिकार हुए बुजुर्ग दंपत्ति और महिला। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार रात एक बुजुर्ग दंपती के घर पर धावा बोलकर 20 हजार की नकदी और जेवर लूट लिए। लूट के बाद बदमाश दंपती और एक पड़ोसी महिला को कमरे में बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने रात को ही घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की तस्दीक कर ली गई है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम निजामगढ़ निवासी मोहम्मद यामीन (80) का एक बेटा गांव में उनसे अलग रहता है और दूसरा बेटा विदेश में नौकरी करता है। विदेश में रह रहे बेटे ने दो दिन पूर्व माता-पिता को 30 हजार रुपये भेजे थे। रात को मोहम्मद यामीन और उनकी पत्नी नसीमा (70) घर में सोए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ बदमाश दरवाजा खोल कर उनके घर में घुस आए और दंपती को तमंचा दिखाकर घर में रखे 20 हजार की नकदी और चांदी के जेवर लूट लिए।
शोर मचने पर पड़ोसी महिला जयवंती दंपती के घर पहुंची तो बदमाशों ने उसको भी बंधक बना लिया और उसके भी सोने की चेन और कुंडल छीन लिए। इसके बाद बदमाश तीनों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक जयवंती के घर न लौटने पर उसका पति घनश्याम उसे देखने मोहम्मद यामीन के घर पहुंचा तो वहां तीनों कमरे में बंद मिले। उसने दरवाजा खोलकर पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाल जगदीश सिंह देउपा ने बताया कि दो दिन पूर्व बुजुर्ग ने 30 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। 10 हजार रुपये उन्होंने किसी को दे दिए थे।

अज्ञात बदमाश बुजुर्ग दंपति से 20 हजार की नकदी छीनकर ले गए हैं। लूटे गए आभूषण आर्टिफिशियल थे। घटना में बुजुर्ग की जान पहचान वाले ही शामिल हैं जिनको तस्दीक कर लिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना की तहरीर अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed