फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Eight women fainted due to pesticide spraying in pharmaceutical factory in kashipur

Uttarakhand News: दवा फैक्टरी में कीटनाशक के छिड़काव से आठ महिलाएं बेहोश, दो गंभीर; ऐसे हुआ हादसा

Thu, 19 Sep 2024 08:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Sep 2024 08:43 PM IST
सार

मुरादाबाद रोड स्थिति दवा बनाने वाली एक फैक्टरी में कीटनाशक के छिड़काव से आठ महिलाएं बेहोश हो गईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Eight women fainted due to pesticide spraying in pharmaceutical factory in kashipur
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद रोड स्थिति दवा बनाने वाली एक फैक्टरी में कीटनाशक के छिड़काव से आठ महिलाएं बेहोश हो गईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।बृहस्पतिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दवा बनाने वाली फैक्टरी में मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा था। इसी दौरान वहां 200 से अधिक कर्मी मौजूद थे।

विज्ञापन


कीटनाशक दवा का छिड़काव होते ही कुछ महिलाओं को सांस लेने में समस्या होने लगी। थोड़ी देर में आशा देवी, कंचन सैनी, आशा देवी, मीना, अनीता यादव, कशिश, चंचल नेहा यादव बेहोश हो गईं। उन्हें फैक्टरी के लोगों ने तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां छह महिलाओं की हालत में सुधार है जबकि आशा देवी व एक अन्य महिला अभी भी गंभीर हैं।
विज्ञापन


डॉ. पंकज सैनी ने बताया कि आठ में से दो की हालत गंभीर है। अन्य की हालत में सुधार है, उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्हें गैसेस के संपर्क में आने से समस्या हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के एचआर मैनेजर मनीष सिंह ने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए फैक्टरी में कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा था। वहां पर दो-ढाई सौ कर्मी मौजूद थे जिसमें आठ महिलाओं को समस्या हुई, जिन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिलाओं की हालत में सुधार है और जल्द ही डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed