{"_id":"5f0caf558ebc3e63574dc3cc","slug":"eight-positive-cases-in-brc-kashipur-news-hld389627924","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी के आठ अधिकारी-कर्मचारी समेत 55 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी के आठ अधिकारी-कर्मचारी समेत 55 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
जसपुर में संयुक्त अस्पताल में रैपिड एंटीजन टैस्ट कराते लोग।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। काशीपुर में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार तेही से बढ़ता जा रहा है। रविवार को 33 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कंटेनमेंट जोनों में रैपिड एंटीजन टेस्ट में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, बीआरसी के बीईओ समेत आठ कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, दिल्ली को भेजे गए सैंपलों में 41 अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सोमवार को कुल 73 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले।
बाजपुर रोड बीआरसी परिसर स्थित उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में तैनात आवास विकास निवासी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बुखार की शिकायत होने पर मोहल्ले के ही एक क्लीनिक से इलाज करा रहा था। इस दौरान वह कार्यालय भी आता रहा। चार जुलाई को बुखार सही नहीं होने पर वह सरकारी अस्पताल पहुंचा। स्वास्थ्य टीम ने कर्मचारी का कोरोना सैंपल जांच के लिए भेज दिया था। सात जुलाई को उक्त कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उप शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी ने कार्यालय में तैनात 17 कर्मचारियों का सैंपल कराने के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा था। 10 और 11 जुलाई को सभी कर्मचारियों के सैंपल लेकर दिल्ली जांच को भेजे गए थे। उप शिक्षाधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात आई रिपोर्ट में बीईओ सहित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक अधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, परिचारक, सफाई कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा काली बस्ती कंटेनमेंट जोन निवासी, गिरीताल, रामनगर रोड निवासी, गढ़वाल सभा निवासी, कचनाल गाजी, कटोराताल, आवास विकास, जसपुर खुर्द, मानपुर रोड निवासी 15 महिला-पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कोरोना नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए बाजपुर रोड स्थित होटल मैनोर को भी कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। इधर, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट टीम ने घर-घर जाकर 1270 लोगों की जांच की। प्रकाश रेजीडेंसी में तीन, प्रकाश सिटी में चार, पैराडाइज कॉलोनी में 14, आर्य नगर में चार, चामुंडा विहार में तीन, अस्पताल की ओपीडी में तीन, मृतका बुजुर्ग महिला जांच में पॉजिटिव पाई गई। 23 लोगों का सैंपल जांच को दिल्ली भेजे गए।